फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   युवा पेज रोजगार मेला

युवा पेज रोजगार मेला

Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
युवा पेज रोजगार मेला
रोजगार मेले में 76 प्रतिभागियों का हुआ चयन
विज्ञापन

ललितपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 76 प्रतिभागियों का चयन किया गया। भिवाड़ी से आई श्रीकृष्णा इंडस्ट्रियल रिक्रूटमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इलेक्ट्रिकल और आईसीटी ट्रेड के 97 प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया।

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मानसिंह भारती ने बताया कि सोमवार को कंपनी के प्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रिकल एवं आईसीटी ट्रेड के 97 प्रशिक्षार्थियों का सेवायोजन हेतु साक्षात्कार लिया। जिसमें से 76 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक मानसिंह भारती ने कौशल विकास पर प्रशिक्षार्थियों को बताया कि हुनरमंद एवं अनुभव से युक्त योग्य एवं कुशल व्यक्ति को रोजगार से संबंधित कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। कार्यक्रम में प्रदीप शर्मा, आरिफ खान, गौरव रायकवार, अब्दुल रहमान, ज्ञानेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रियंका साहू, कुलदीप सिंह एवं केएल नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed