फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीएसए के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

बीएसए के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बीएसए के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
बीएसए के लिखित आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई बृहस्पतिवार को अपनी जनपद स्तरीय मांगों को लेकर दोपहर लगभग 02 बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन का शुभारंभ शिक्षिका प्रीति परोचे द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। शाम तक चले इस धरना प्रदर्शन को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है। बीएसए ने संघ की मांगों को पूरा करने के लिए लिखित रुप से आश्वासन दिया है। संघ की मुख्य मांगों में पदोन्नति की शीध्र कार्रवाई शुरू की जाए, अंक पत्रों व अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन, ब्लॉक संसाधन केद्रों की सुचारु व्यवस्था, नवनियुक्त अध्यापकों को वेतन व अवशेष का भुगतान, वेतन विसंगति की समस्याएं दूर कराने, व्यायाम शिक्षक एंव स्काउट मास्टर की नियुक्ति, संकुल प्रभारियों की नियमानुसार नियुक्ति, फल वितरण की धनराशि शीघ्र खातों में उपलब्ध कराने समेत कुल 20 सूत्रीय मांगें है, जिसको लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, अरुण गोस्वामी, आलोक श्रीवास्तव, हरीराम खरे, रामकुमार पाठक, सुषमा, सुरभी जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed