फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   70 lakh grasshopers killed

रसायन छिड़काव कर नष्ट किए 70 लाख कीट

Mon, 08 Jun 2020 08:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
70 lakh grasshopers killed
पेड़ पर बैठे टिड्डी दल पर फायर बिग्रेड से रसायन छिड़काव करता दमकल कर्मी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मध्यप्रदेश की सीमा से राजघाट होकर जिले में आए टिड्डी दल पर सोमवार को केमिकल का छिड़काव किया गया। इससे लगभग लगभग 70 लाख टिड्डियों को मार दिया गया। हालांकि, पूरे दल का खात्मा नहीं हो सका है। शेष बचा टिड्डी दल मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर की दिशा में उड़ गया।
विज्ञापन

जिले में लगातार दो सप्ताह से समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जिले शिवपुरी, गुना और अशोकनगर से बार्डर पर आकर टिड्डी दल मड़रा रहा था। जो जखौरा ब्लाक के ग्राम बसुवां तक आकर दो बार वापस हो गया था। इसके बाद रविवार को दोपहर बाद जिले की सीमा में घुुस आया, जो ब्लाक जखौरा अंतर्गत ग्राम बसुवां आया। जहां से तालबेहट ब्लाक के गांवों में भी आ गया। हालांकि, इस दौरान नदी किनारे खरबूजे व अन्य किसानों के खेतों में लगी सब्जी को प्रभावित कर सकता था, लेकिन कृषि विभाग के अफसरों व किसानों ने जागरूकता दिखाई और टिड्डी दल को भगा दिया। जहां से ग्राम इकलगुवां, किसलवास, गुरसौरा, करमुहारा, देवरी, लागौन, मैलार, गैंदौरा, मड़वारी, कालापहाड़ आदि अन्य गांवों के ऊपर भी टिड्डी दल मडराता रहा, लेकिन नीचे नहीं उतरा। इसके अलावा टिड्डी दल ग्राम राजपुर से होते हुए निकला। इस दौरान किसान व ग्रामीण शोर कर भगाते रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम को यह टिड्डी दल ब्लाक बिरधा के ग्राम खितवांस व छिल्ला में पहुंचा। इस दल में लगभग एक से डेढ़ करोड़ टिड्डियों की संख्या होगी। इससे निपटने के लिए प्रशासनिक अमला और ग्रामीण पहले से ही तैयार बैठे थे। कृषि विभाग ने मुख्यालय से दो फायर बिग्रेड की दो की गाडियों को बुला लिया गया। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से भारत सरकार के तीन छिड़काव वाहनों को बुलाया गया। जनपद की सभी नगर निकायों के छिड़काव वाहन व दो किसानों की मशीनों को एकत्रित किया। शाम होते ही टिड्डी दल के बैठने पर रसायन का छिड़काव किया, जो देर रात्रि 11 बजे तक चलता रहा। इस छिड़काव से टिड्डी दल के 70 लाख से अधिक टिड्डी दल को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसायन के छिड़काव से नष्ट हुई टिड्डी खेतों व नालों- नालियों और आसपास ढेर लग गया। यहां पर टिड्डी दल बिछा हुआ नजर आया। इस दौरान कुछ टिड्डी गांव में घरों के पास लगे पेड़ों के पास बैठी रहीं। लेकिन, घरों में निवास होने से रसायन का छिड़काव नहीं हो सका है। इससे लगभग चालीस फीसदी दल बच गया है। जो महरौनी के ग्राम दरौना, भदौरा, बम्होरी से लरगन होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में चला गया। वर्तमान में टिड्डी दल की लोकेशन मध्यप्रदेश के छतरपुर में बताई गई है।
टिड्डी दल को नष्ट करने के लिए दस वाहनों से छिड़काव किया गया। जो कुछ टिड्डी बचे, वह घरों के ऊपर होने के कारण बच गए। घरों पर दवा का छिड़काव नहीं किया जा सकता था। टिड्डी दल अब मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पहुंच गया है। इससे जिले को राहत है।
- गौरव यादव, जिला कृषि अघिकारी
रविवार की देर शाम शुरू हुए केमिकल के छिड़काव में दो गांवों खितवांस और छिल्ला में टिड्डी दल को नष्ट किया गया है। इसमें लगभग 70 लाख टिड्डी नष्ट हुई हैं।

- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक

पेड़ पर टिड्डी दल पर रसायन छिड़काव करते कृषि कर्मचारी

पेड़ पर टिड्डी दल पर रसायन छिड़काव करते कृषि कर्मचारी- फोटो : LALITPUR

ग्राम खितवांस में खेत में पड़े नष्ट कीट

ग्राम खितवांस में खेत में पड़े नष्ट कीट- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed