फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   67 corona positive

1999 व्यक्तियों की जांच में मिले 67 व्यक्ति संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
67 corona positive
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। जनपद में लगातार चौथे दिन भी कोरोना संक्रमण का हमला जारी रहा। बुधवार को 1999 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में 67 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। बढ़ते संक्रमण के चलते लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार घरों से निकलते समय मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कर बचाव करें।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों से 1999 व्यक्तियों के नमूने लिए हैं। इनमें 990 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। इसके अलावा एंटीजन किट से 1009 सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट में चार व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 63 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी सात व्यक्ति, मोहल्ला सिविल लाइन निवासी छह, नईबस्ती गांधीनगर निवासी चार, इलाइट के पास निवासी, नेहरूनगर, नझाई बाजार निवासी तीन-तीन व्यक्ति, तालाबपुरा, सदनशाह, आजादचौक निवासी दो-दो व्यक्ति, एआरटीओ नहर के पास निवासी एक व्यक्ति, व महावीरपुरा, पिसनारी, कटरा बाजार, घुसयाना, जिला अस्पताल कॉलौनी, एसबीआई के पास निवासी, पीएनबी तुवन के पास निवासी, जुगपुरा, पिसनारी निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिरधा के ग्राम जाखलौना निवासी एक, ग्राम ऐरा निवासी पांच, मड़ावरा के ग्राम सिमिरिया निवासी एक, महरौनी के ग्राम गुढ़ा निवासी दो, बैजनाथ पठा निवासी एक, सिलावन निवासी एक, ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी तीन, ग्राम भैलौनी लोध निवासी एक, ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी एक, ग्राम दैलवारा निवासी एक व ग्राम बलना निवासी एक, ग्राम सिद्द अनौरा निवासी एक व्यक्ति कोविड पाया गया है। इनमें 37 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। सीएचसी तालबेहट स्थित एल-3 में नौ, एल-2 में एक, एल-1 में 13 व दो अन्य जनपद के निवासी और छह संक्रमितों से संपर्क कर उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
4016 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4016 पहुंचा है। इनमें 48 की मौत हो चुकी और 3526 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 443 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1883 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बुधवार को टीमों द्वारा लिए गए 1999 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 67 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed