फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीएसए ने की लापरवाह शिक्षक, शिक्षिकाओं पर कार्रवाई

बीएसए ने की लापरवाह शिक्षक, शिक्षिकाओं पर कार्रवाई

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने की लापरवाह शिक्षक, शिक्षिकाओं पर कार्रवाई
बीएसए ने दो शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि रोकी
विज्ञापन

अवकाश के मामले में शिक्षकों की जुगलबंदी उजागर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अवकाश के मामले में अध्यापकों की आपसी जुगलबंदी सामने आ रही है। वह न केवल एक-दूसरे के हस्ताक्षर कर देते हैं बल्कि उनके द्वारा अवकाश प्रार्थना पत्र भी लिखे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला प्राथमिक विद्यालय जामुनझोरा (पवा) का उजागर हुआ। इस पर बीएसए ने दो शिक्षिकाओं की दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरुद्ध कर दी हैं।
स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अफसरों द्वारा निरीक्षण किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया था। इसमें कई बीएलओ/पदाभिहित अधिकारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर उन्होंने कार्मिकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन/मानदेय काट दिया, साथ ही भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट भरत कुमार वर्मा ने 26 अक्तूबर को प्राथमिक विद्यालय जामुनझोरा (पवा) का निरीक्षण किया था। इसमें पाया गया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अध्यापक अमित सिंह राठौर व सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह व नीलम वर्मा अनुपस्थित पाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कोई भी अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं पाया गया। नीलम वर्मा सअ 25 अक्तूबर को भी अनुपस्थित थी। दोनों शिक्षिकाएं नियमित रूप से विद्यालय नहीं आती हैं और एक-दूसरे के हस्ताक्षर कर दिये जाते है साथ ही अवकाश प्रार्थना पत्र भी लिखे जाते हैं।
विज्ञापन

25 व 26 अक्टूबर का फर्जी अवकाश प्रार्थना पत्र सअ राखी की हैंडराइटिंग में पाया गया। विद्यालय के कुल छात्रांकन 138 के सापेक्ष 92 छात्र उपस्थिति अंकित की गयी थी। जबकि वास्तविक उपस्थिति 76 पायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सअ नीलम वर्मा व राखी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आती हैं एवं एक-दूसरे के हस्ताक्षर कर दिये जाते हैं साथ ही अवकाश प्रार्थना पत्र भी लिखे जाते हैं। बच्चों की अधिक फर्जी उपस्थिति अंकित की जाती है। इं प्रअ का अपने अधीनस्थ स्टॉफ पर नियंत्रण नहीं है। इस प्रकार इं प्रअ तथा अनुपस्थित अध्यापकोें के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने व शिक्षामित्र रामप्रसाद द्वारा बच्चों की फर्जी उपस्थिति अंकित किये जाने के कारण संविदा समाप्त किये जाने की संस्तुति की गयी है। इस पर रामप्रसाद शिक्षामित्र को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस पर अमित कुमार इं प्रअ, मानवेन्द्र सिंह सअ, नीलम वर्मा सअ, राखी सअ की दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरूद्ध करते हुए उनसे लिखित स्पष्टीकरण 15 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय पिपरियावंशा में तारित प्रअ बिना स्वीकृत अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। वहीं, रीना सअ 12,14 एवं 15 नवंबर को बिना स्वीकृत आकस्मिक अवकाश एवं 16 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने की सूचना देकर विद्यालय से अनुपस्थित थी। श्रद्धा श्रीवास्तव सअ 10 नवंबर से प्रसूति अवकाश पर हैं। कुल छात्रांकन 112 के सापेक्ष मात्र 57 छात्र उपस्थित पाए गए। बताया गया कि ड्रेस वितरण करा दिया गया है लेकिन सअ सैम्पल नहीं दिखा सके। विद्यालय में 03 कमरों में ब्लैक बोर्ड ही नहीं है। फर्श एवं पुताई की हालत खराब है। रसोईघर काफी गन्दा पाया गया। कम्पोजिट स्कूल ग्रान्ट भेजने के बाद भी प्रअ द्वारा लघु मरम्मत, पुताई/पेन्टिंग एवं ब्लैक बोर्ड निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है। इस पर अनुपस्थित अध्यापकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुए प्रअ को 1ज5 दिवस के अन्दर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed