फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजनीति में पूंजीवाद एवं तिकड़मबाजी हुई हावी

राजनीति में पूंजीवाद एवं तिकड़मबाजी हुई हावी

Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राजनीति में पूंजीवाद एवं तिकड़मबाजी हुई हावी
राजनीति में पूंजीवाद और तिकड़मबाजी हुई हावी
विज्ञापन

जन चेतना मंच के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में जन चेतना मंच के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत पर आयोजित संगोष्ठी में वर्तमान राजनीतिक हालात और सामाजिक विषमताओं पर खुलकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में पूंजीवाद और तिकड़मबाजी हावी हो गई है।

कार्यक्रम संयोजक व लोहियावादी विचारक राजेंद्र रजक ने राजनीति में आ रही गिरावट पर चोट करते हुए कहा कि अब सड़क का संघर्ष सोशल मीडिया तक सिमटकर रह गया है। बीते सालों में राजनीतिक मुद्दों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक होती थी, लेकिन मौजूदा समय में कम ही मुद्दों पर सड़क पर संघर्ष नजर आता है। डा. राममनोहर लोहिया कहते थे कि सड़क जब गर्म होगी तो संसद भी गर्म होगी। सड़क अगर सूनी रहेगी तो संसद आवारा हो जाएगी। उन्होंने मौजूदा सरकारों पर महात्मा गांधी और डा. अंबेडकर के सिद्धांतों को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है। पूर्व सदर विधायक राजेश खैरा ने कहा कि वर्तमान राजनीति में सादगी की जगह ग्लेमर ने स्थान ले लिया है, जिससे सिद्धांतवाद की राजनीति करने वाले नेता हाशिए पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भूपेंद्र जैन, मु. अजमुल, रवींद्र दिवाकर, अनूप नजा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मु. जलील, शिखरचंद्र मुफलिस, विजय सिंह, हुकुमचंद्र पवैया, शब्बीर मंसूरी, शाकिर अली, विनय तिवारी, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सरदार मंजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर राजेंद्र जैन, मास्टर प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास, अजय जैन अज्जू, रमजानी दादा, सत्येंद्र सिसौदिया, अनूप मोदी, केपी कंचन, अयुव खान उपस्थित रहे। संचालन रवि जैन चुनगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed