फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एबीआरसी चयन प्रक्रिया व अनुदेशकों का नवीनीकरण में बरती जा रही उदासीनता

एबीआरसी चयन प्रक्रिया व अनुदेशकों का नवीनीकरण में बरती जा रही उदासीनता

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
एबीआरसी चयन प्रक्रिया व अनुदेशकों का नवीनीकरण में बरती जा रही उदासीनता
सह समन्वयकों के 31 पद अब भी खाली
विज्ञापन


ललितपुर। दो माह बीतने के बाद भी अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के सह समन्वयकों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। इससे जिले में 31 पद खाली पड़े हैं। वहीं, अनुदेशकों के नवीनीकरण को लेकर शासन द्वारा एक माह पूर्व जारी किए गए आदेशों का भी अभी तक पालन नहीं किया गया है। जबकि, विद्यालय खुलने में मात्र दो दिन का ही समय शेष रह गया है। स्थानीय शिक्षा विभाग द्वारा शासन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा शासन के निर्देशों को अहमियत नहीं दी जा रही है। शासन का आदेश है कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जनपद में समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात किए गए विषय बार सह-समन्वयकों का कार्यकाल समाप्त होने के एक माह पूर्व ही सह-समन्वयकों की नवीन चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। बीती छह मई को जनपद में तैनात 17 सह-समन्वयकों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, इसके अलावा अन्य सह-समन्वयकों के पद पूर्व से ही रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में जनपद के समस्त सात ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सह-समन्वयकों के कुल 37 पदों के सापेक्ष 31 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरा जाना सुनिश्चित है। शासन ने चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। नवीन चयन की प्रक्रिया अप्रैल माह में शुरू हो चुकी थी और 30 अप्रैल तक आवेदन किए गए थे। रिक्त चल रहे उक्त 31 पदों के सापेक्ष कुल 105 शिक्षकों ने आवेदन किए थे। आवेदन लेने की अंतिम तिथि को भी लगभग दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक चयन परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। ग्रीष्म कालीन अवकाश खत्म होने के बाद विद्यालय खुलने में भी मात्र दो दिन का ही समय शेष रह गया है, ऐसे में तय है कि बिना सह-समन्वयकों के ही विद्यालयों में शैक्षिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नवीन चयन प्रक्रिया समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य जगदीश प्रसाद राजपूत और सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय हैं। इन्हीं अधिकारियों को सह-समन्वयकों की नवीन चयन प्रक्रिया पूर्ण करानी है।
विज्ञापन

==============
शुरू नहीं हो सका अनुदेशकों का नवीनीकरण
शासन ने बीते मई माह में शासनादेश जारी करके जनपद के उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए थे और इस नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। शासन द्वारा तय की गई अंतिम तिथि को गुजरने में मात्र दो दिन ही बचे हुए हैं, लेकिन अभी तक जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जनपद में कार्यरत कुल 588 अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाना है, इस प्रक्रिया में एक सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। गौरतलब है कि विकासखंड बार क्षेत्र में 118, महरौनी क्षेत्र में 114, मड़ावरा क्षेत्र में 65, जखौरा क्षेत्र में 149, तालबेहट क्षेत्र में 31, बिरधा क्षेत्र में 104 और नगर क्षेत्र में 07 अनुदेशक तैनात है। इनका नवीनीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

============
बीएसए कराएंगे चयन परीक्षा
सह-समन्वयकों के नवीन चयन की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बीएसए की है। वह चयन समिति के सचिव है। इस संबंध में बीएसए से वार्ता की जाएगी।
-जगदीश प्रसाद राजपूत
डायट प्राचार्य(अध्यक्ष-चयन समिति)।
===========
जल्द कराई जाएंगी परीक्षा
चयन प्रक्रिया में विलंब हुआ है, लेकिन जल्द ही परीक्षा आयोजित कराकर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके अलावा अनुदेशकों के नवीनीकरण की तैयारी चल रही है, जो अतिशीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।
-संतोष कुमार राय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed