फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   60 drivers will be recruited for operating roadways buses

Lalitpur News: रोडवेज बसों के संचालन के लिए होगी 60 चालकों की भर्ती

Sun, 08 Jun 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
60 drivers will be recruited for operating roadways buses
ललितपुर। रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। 12 जून को नवनिर्मित रोडवेज डिपो भवन में चालक भर्ती मेला लगने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 60 चालकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जून के अंत तक रोडवेज बसों के संचालन होने की उम्मीद है। कानपुर से जल्द ही बसें उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। बसों के संचालन के लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवनिर्मित रोडवेज डिपो में 12 जून को भर्ती मेला है, इसमें प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सही पाए जाने पर बस चलाने का ट्रायल लिया जाएगा, इसमें सफल होने के बाद चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कानपुर में सात दिन का प्रशिक्षण देकर उन्हें बस संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

---
रोडवेज डिपो में चालकों की भर्ती के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लोग मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed