फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6 aedes larva found at three gov office

तीन कार्यालयों में मिले छह एडीज लार्वा

Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
6 aedes larva found at three gov office
dengu images - फोटो : dengu images
फोटो- 26
विज्ञापन

तीन कार्यालयों में मिले छह एडीज लार्वा
ललितपुर। शनिवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 13 कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें तीन कार्यालयों में छह एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर मौके पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट कर बर्तनों को सप्ताह में सफाई करने के निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व अपर मलेरिया अधिकारी केएस सिंह यादव के निर्देशन पर मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने 13 कार्यालयों के कंटेनरों व कूलरों की जांच की, जिसमें ओल्ड हाउस कॉलोनी में दो, खंड विकास अधिकारी कार्यालय महरौनी में एक व थाना जखौरा में तीन एडीज लार्वा पाए गए। टीम ने मौके पर लार्वा रोधी दवा छिड़काव कर लार्वा को नष्ट किया। वहीं, मदर टेरेसा आश्रम, आफिसर्स कालौनी, एडीएम आवास, सीडीओ आवास, भूमि संरक्षण कार्यालय, एसबीआई मंडी, 66 केवी मंडी, तहसील मडावरा कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय जखौरा, सीएससी महरौनी आवासी कॉलोनी में लार्वा नहीं पाया गया। जिस पर टीम ने खाली बर्तनों में बारिश का पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया और एक सप्ताह में बर्तनों को साफ रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed