फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चंदेरी सिल्क साड़ी बुनकरों को ऋण की प्रगति धीमी

चंदेरी सिल्क साड़ी बुनकरों को ऋण की प्रगति धीमी

Fri, 28 Dec 2018 03:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
चंदेरी सिल्क साड़ी बुनकरों को ऋण की प्रगति धीमी
चंदेरी सिल्क साड़ी बुनकरों को ऋण की प्रगति धीमी
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की वार्षिक ऋण योजनाओं की प्रगति समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई, जिसमें वार्षिक ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में चंदेरी सिल्क साड़ी के बुनकरों को दिए जाने वाले ऋण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा सितंबर माह तक की प्रगति, जिले की ऋण-जमा अनुपात की प्रगति, सरकारी योजनाओं विशेषत: स्पेशल कॉम्पोनेंट प्लान (स्वत: रोजगार), मुख्यमंत्री रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डूडा, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, शिक्षा ऋण एवं प्रधानमंत्री आवास ऋण (शहरी) आदि योजनाओं की अद्यतन प्रगति अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा डीएम मानवेंद्र सिंह के समक्ष प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान मुद्रा योजना के अंतर्गत एक जनपद एक उत्पाद के लिए चयनित चंदेरी सिल्क साड़ी के बुनकरों को दिए जाने वाले ऋण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया और जिला उद्योग केंद्र द्वारा इस कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर योजना को गति देने के लिए निर्देशित किया गया। योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन में स्टैंड अप इंडिया एवं एक जनपद एक उत्पाद के लिए प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया। किसानों की आय को दो गुना करने के लिए दुग्ध विकास विभाग को ज्यादा से ज्यादा समितियों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे पात्र व्यक्तियों को डेयरी विकास योजना से बैंकों से लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने मुद्रा योजना सहित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए। पीएनबी आरसेटी के निदेशक एसएन मंडल द्वारा प्रस्तुत प्रगति पर लाभार्थियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में गति लाने को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को शासन की योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व प्रत्येक दशा में पूरा करने को निर्देशित किया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि हमारा कर्तव्य जनसामान्य को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में दलालों का हस्तक्षेप न होने दें। आज की समीक्षा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में आर्थिक समीक्षा है। आगामी तीन माह में हमारे द्वारा सरकार की नीतियों को सफल बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत सभी बैंकों से योगदान देने हेतु अपील की गई, जिससे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, उपायुक्त स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, मंत्री प्रतिनिधि चंद्र शेखर पंथ, कृषि उप निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed