फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बसपा नेताओं के झगड़े की पंचायत पहुंची कोतवाली

बसपा नेताओं के झगड़े की पंचायत पहुंची कोतवाली

Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेताओं के झगड़े की पंचायत पहुंची कोतवाली
बसपा नेताओं के झगड़े की पंचायत पहुंची कोतवाली
विज्ञापन

ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के आपसी झगड़े की पंचायत कोतवाली तक पहुंच गई है। नेहरू नगर निवासी एक कार्यकर्ता ने एक पिछड़े वर्ग के नेता पर कार्यालय से दुत्कार कर भगाने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बुधवार को नेहरू नगर निवासी संजय अहिरवार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आज वह दोपहर दो बजे बसपा कार्यालय पहुंचा तो यहां बैठे एक पिछड़े वर्ग के बड़े नेता ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए दुत्कार कर भगा दिया। यह भी कहा कि जब तक मैैं कार्यालय में हूं तब तक वह कार्यालय में नहीं आ सकता है। इस पर बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा के साथ वह भी पहुुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को अपनी सफाई दी। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा का कहना है कि संजय अहिरवार ने जिन पर कार्यालय से भगाने का आरोप लगाया है, उनकी एक दिन एक विवाह कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो गई थी। इसी बात को लेकर वह उनसे रंजिश मानने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed