फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजस्व एवं राहत आयुक्त सचिव ने जानी हकीकत, मिली खामियां.

राजस्व एवं राहत आयुक्त सचिव ने जानी हकीकत, मिली खामियां.

Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
राजस्व एवं राहत आयुक्त सचिव ने जानी हकीकत, मिली खामियां.
राजस्व और राहत आयुक्त सचिव ने जानी हकीकत, मिली खामियां
विज्ञापन

समाधान रजिस्टर व्यवस्थित न रखने पर लेखपाल का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सचिव राजस्व और राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन और नोडल अधिकारी संजय कुमार (आईएएस) द्वारा सोमवार को जनपद का भ्रमण किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम नवीन तहसील पाली का निरीक्षण कर निर्माणाधीन संपूर्ण तहसील भवन का अवलोकन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी पाली से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आए फार्म संख्या 6, 7, 8 के प्रारूपों की जानकारी ली और उप जिलाधिकारी पाली को मतदाताओं के फार्मों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने तहसील पाली स्थित खतौनी कक्ष का निरीक्षण कर वसूली रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें सबसे बड़े बकायेदार की जानकारी ली, जिस पर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि लल्लू राजा की बकायेदारी सबसे अधिक है। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि वसूली रजिस्टर में पेशी और विवरण व्यवस्थित रूप में करें। उप जिलाधिकारी पाली को यह भी निर्देशित किया कि वह रजिस्टरों का माहवार अवलोकन करें। इसके बाद उन्होंने तहसील समाधान रजिस्टर का अवलोकन किया और उपजिलाधिकारी को वह संपूर्ण समाधान दिवस में आये प्रकरणों का पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने और निस्तारण के बाद वादियों से फोन पर निस्तारण की संतुष्टि की जानकारी लेने के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस रजिस्टर को व्यवस्थित रूप में न रखे जाने के कारण उप जिलाधिकारी को संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन अवरोध करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारी पाली को निर्देश दिये कि तहसील में आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था एवं पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें। इसके पश्चात सचिव ने थाना पाली का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष, कार्यालय कक्ष, मालगृह और बंदीगृह का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि बंदीगृह में रोशनदान को व्यवस्थित कराएं और थाने में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें। इसके पश्चात उन्होंने थाना समाधान रजिस्टर, एचसी पंजिका और अपराध पंजिका को देखा। अवलोकन के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष पाली को निर्देश दिये कि अत्यधिक पुराने प्रकरणों और अपराधी की मृत्यु सुनिश्चित हो जाने पर प्रकरण को खारिज करें। थाना समाधान दिवस में आए प्रकरणों को पूर्ण रूप से निस्तारित करें, साथ ही फरियादियों बैठने के लिए उचित व्यवस्था एवं पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था करने व नगर पालिका के सहयोग से थाना परिसर में फरियादियों हेतु शौचालय का निर्माण कराए।

इसके बाद उन्होंने विकासखंड बिरधा के ग्राम रजौरा में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम रजौरा की विद्युतीकरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विद्युतीकृत ग्राम है और इस गांव में 2 से 14 घंटे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। जिस पर सचिव ने ग्राम में विद्युत आपूर्ति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। स्वच्छ शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम में शौचालय निर्माण का भौतिक लक्ष्य 45 है और सभी शौचालय निर्मित करा दिये गए हैं। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान खंड विकास अधिकारी बिरधा ने बताया कि ग्राम में तीन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण लक्षित है, जो पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल ग्रामीण, मनरेगा के कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा की और ग्रामीणों से हकीकत जानी। बैठक के अंत में सचिव ने कहा कि जनपद में फसलों को होने वाले नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। शासन की ओर से आपके नुकसान की भरपायी पूर्ण कराने की प्रक्रिया चल रही है, जो शीघ्र ही फलीभूत होगी। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गांव में बिकने वाली कच्ची शराब को बंद कराने में एकजुट होकर प्रशासन का सहयोग करें। खुली बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी पाली विधेश, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य, उपायुक्त मनरेगा इंद्रमणि त्रिपाठी, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed