फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सकारात्मक: राज्यमंत्री ने जिले के लिए खोला विकास का पिटारा

सकारात्मक: राज्यमंत्री ने जिले के लिए खोला विकास का पिटारा

Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक: राज्यमंत्री ने जिले के लिए खोला विकास का पिटारा
राज्यमंत्री ने जिले के लिए खोला विकास का पिटारा
विज्ञापन

छपरठ नदी का पुल स्वीकृत
महरौनी में इंटर कॉलेज और मड़ावरा में आईटीआई कॉलेज बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश सरकार में श्रम और सेवायोजन मंत्री और महरौनी विधायक मनोहरलाल पंथ मन्नू कोरी ने शनिवार को जिले के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की है। जिले की कई प्रमुख सड़कों के अलावा विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज व आईटीआई कॉलेज के स्थापना की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। वहीं ललितपुर-महरौनी को जोड़ने वाले छपरठ नदी के पुल को भी शासन ने स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी कार्यों की शुरूआत कर दी जाएगी।
चांदमारी स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए मन्नू कोरी ने बताया कि जिले के विकास के लिए शासन के समक्ष कई प्रस्ताव रखे थे। इसमें शासन ने महरौनी में राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीं विधानसभा क्षेत्र में एक आईटीआई कॉलेज की स्थापना के लिए भी मांग रखी थी, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज मड़ावरा में बनाया जाएगा। वहीं शासन की ओर से त्वरित योजना के अंतर्गत सड़कें सुधारने के लिए सभी विधायकों को उपलब्ध करवाए गए पांच-पांच करोड़ बजट में से महरौनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा। सड़के सुधारने का कार्य बरसात का मौसम खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि महरौनी को ललितपुर से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित छपरठ नदी का पुल नीचा होने के कारण बारिश के मौसम में परेशानियां होती है। पानी पुल के ऊपर से गुजरने के कारण महरौनी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। इसके लिए शासन की ओर से छपरठ नदी पर नए पुल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। साढ़े छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का कार्य भी शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं विशेष मरम्मतीकरण के लिए शासन ने छह सड़कों को स्वीकृत किया है। इसमें साढ़ूमल से भौंटा तक, गिरार से चौका तक, बनयाना से अर्जुन खिरिया तक, कछियाना से तेरा तक, सिंदवाहा से बैजनाथ तक और जामनी बांध रोड से तरावली तक के रोड शामिल हैं। इन सड़कों का कार्य भी बारिश खत्म होते ही शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि शासन की मंशा में बुंदेलखंड का विकास प्राथमिकताओं में है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इन सभी प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

-
यह रखीं मांगें
राज्यमंत्री ने बताया कि शासन में क्षेत्र के विकास के लिए कुछ मांगें लंबित हैं। जिन्हें जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। मांगों में प्रमुख रूप से मड़ावरा में पोस्टमार्टम हाउस की निर्माण और पाली में 30 बेउ का अस्पताल शामिल है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महरौनी नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने और कस्बे का विकास करवाने के लिए विशेष पैकेज दिलवाने की भी मांग रखी है। इसके साथ ही बरखेरा पुल और पुतली घाट पुल के निर्माण के लिए भी मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed