{"_id":"5a1c70a44f1c1b6a678be617","slug":"51511813284-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्यारोपित लैंस की स्लिप मरीज को दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्यारोपित लैंस की स्लिप मरीज को दी जाए
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्यारोपित लेंस की स्लिप मरीज को दी जाए
ललितपुर। जिला अस्पताल में लेंस प्रत्यारोपण की स्लिप मरीजों को उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि जिला सरकारी अस्पताल में मरीजों को धोखा देकर अधिक रकम ऐंठने का कार्य होता है। इसे रोकने के लिए प्रत्यारोपित किए जाने वाले लेंस की एक स्लिप सरकारी दस्तावेजों में एवं दूसरी स्लिप मरीज के डिस्चार्ज सर्टिफिकेट में चस्पा कर उपलब्ध कराई जाए। सरकारी अस्पताल में बाहरी लेंस मंगाने का गोरखधंधा बंद कराने को सख्ती से कदम उठाया जाए, ताकि मरीजों को धोखा न खाना पड़े और अंधता निवारण मिशन का कार्यक्रम पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। ज्ञापन पर जिला बार ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष नेमिकुमार जैन, महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला, अधिवक्ता तखत सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।