फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वच्छ भारत में कूड़ा जलाना बदनुमा दाग

स्वच्छ भारत में कूड़ा जलाना बदनुमा दाग

Sun, 01 Oct 2017 02:39 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत में कूड़ा जलाना बदनुमा दाग
स्वच्छ भारत में कूड़ा जलाना बदनुमा दाग
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्र व राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक नहीं हो सके हैं।
इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर में झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा उठाने की जगह जलाया जा रहा है। शनिवार को कटरा बाजार में ऐसा ही नजारा रहा। जब यहां कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें व धुआं ऊपर की ओर उठने लगा है। जहां आग जल रही थी, उसके नजदीक ही एक गाय भी खड़ी थी। कूड़ा में आग लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि एक ओर दो अक्तूबर को स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं, सफाई के नाम पर वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर पालिका परिषद ने कूड़ा जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया है। जिसका तनिक भी भय लोगों में नहीं दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed