{"_id":"59c806ab4f1c1b27688b6480","slug":"51506281131-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का 131 करोड़ रुपये का ऋण और होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का 131 करोड़ रुपये का ऋण और होगा माफ
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का 131 करोड़ रुपये का ऋण और होगा माफ
ललितपुर। जिले के किसानों का 131 करोड़ रुपये का ऋण और माफ होगा। जिलास्तरीय समिति ने चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए 21 हजार 56 कृषकों का डाटा लॉक कर दिया है। जिनके बैंक खातों में शीघ्र ही धनराशि पहुंचाना शुरू हो जाएगी। इस तरह अब तक जिले के किसानों को 185 करोड़ रुपये की सौगात मिल चुकी है।
ऋण मोचन योजना के तहत द्वितीय चरण में 21 हजार 56 कृषकों का चयन किया गया है। यह प्रक्रिया जिलास्तरीय समिति एवं जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में पूर्ण हुई है। इस दौरान कृषकों के भू लेख, केसीसी सहित अन्य दस्तावेज खंगाले गए। इसके उपरांत जिलास्तरीय समिति ने चयनित सूची का अनुमोदन कर दिया। उधर, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि कृषकों के डाटा लॉक होने की सूचना शासन को भेज दी गई है। जिन कृषकों का चयन किया गया है, उनके खातों में जल्द ही धनराशि हस्तांतरित होना आरंभ हो जाएगी। इस तरह द्वितीय चरण में 21 हजार 56 कृषकों का 131 करोड़ रुपये का ऋण माफ होगा। अब तृतीय चरण में चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसमें आधार कार्ड, खतौनी आदि दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। इससे पहले प्रथम चरण में 7 हजार 361 कृषकों का करीब 44 करोड़ रुपये का ऋण माफ हो चुका है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गिन्नौट बाग में आयोजित समारोह में चयनित कृषकों को ऋण माफ होने के प्रमाण पत्र वितरित किये थे। इस तरह अब तक जिले के करीब 28 हजार 417 कृषक योजना में लाभान्वित हुए हैं। बता दें कि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत जुटाए गए ब्योरे में जिले के 91 हजार 904 लघु, सीमांत कृषक कर्जदार पाए गए हैं। इसी सूची में तमाम फिल्टर लगाने के उपरांत पात्र कृषकों का चयन किया जा रहा है।
......
यह है जिलास्तरीय समिति
जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ सचिव, जिला कृषि अधिकारी सह सचिव, सदस्यों में उप कृषि निदेशक, अपर जिला मजिस्ट्रेट, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक निबंधक /आयुक्त सहकारी समिति, महाप्रबंधक सहकारी बैंक, जिला समन्वयक सभी बैंकों से, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
.......
इन्हें किया शामिल
जिन कृषकों के बैंक फसली ऋण खाते प्रथम चरण में आधार कार्ड से नहीं जुड़े थे, उनके बैंक खाते आधार कार्ड से जुड़वा दिए गये हैं। इसके उपरांत उन्हें द्वितीय चरण में चयनित किया गया।