फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 मीटर ऊंचे पोल पर झंडा नहीं फहराने से पनपा रोष

30 मीटर ऊंचे पोल पर झंडा नहीं फहराने से पनपा रोष

Sat, 12 Aug 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
30 मीटर ऊंचे पोल पर झंडा नहीं फहराने से पनपा रोष
झंडा नहीं फहराने से पनपा रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुंदेलखंड में सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद इस मामले में घिरती जा रही है। नगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अधिशासी अधिकारी पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रबुद्घजनों ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि नगर पालिका परिषद ने शहर में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया है। इसके पोल को लगाने में करीब सोलह लाख रुपये और तिरंगा झंडा करीब डेढ़ लाख रुपये लागत बताई जा रही है। जिसे महीनों से फहराया नहीं गया है। वहीं, देश भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद उमा भारती भी जनपद में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने वाली हैं। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद सबसे ऊंचे झंडे को फहराने में कन्नी काट रहा है। इससे तिरंगे का अपमान हो रहा है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी हठधर्मिता दिखा रहे हैं। उन्होंने तिरंग झंडे को तुरंत लगवाने व दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रदीप रिछारिया, संजीव हुंडैत, समद खान, रामगोपाल अहिरवार, बद्री अहिरवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


तिरंगा से लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। जिले के सबसे ऊंचे तिरंगे को किन परिस्थितियों में उतारा गया और किन स्थितियों में नहीं पुन: फहराया नहीं जा रहा है? इसकी जांच होनी जरूरी है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक चतुर्वेदी
अधिवक्ता
......
नगर पालिका परिषद ने पीएन इंटर कालेज शाखा के परिसर में सबसे ऊंचा झंडा लगाया गया है जो गौरव की बात है। लेकिन, इस मनमाने तरीके से उतारा और चढ़ाया जा रहा है। जिससे तिरंगे का अपमान हो रहा है। स्थानीय नागरिकों को यह समझ नहीं आ रहा है कि इस तरीके से नगर पालिका परिषद क्या दर्शाना चाहती है? नगर पालिका परिषद को बगैर देर किए तिरंगे फहराना चाहिए, जिससे कि नगरवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर सकें।
अजय प्रताप तोमर
अधिवक्ता

देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने सर्वस्व न्यौछावर किया है। वर्तमान में देश 75 वीं भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम घोषित किया है। इसके माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने की कोशिश है। नगर पालिका भी इस तरह का प्रयास वर्षो पहले कर चुकी है जब उसने सबसे ऊंचा झंडा फहराया था। अब जब स्वतंत्रता दिवस करीब है तो सबसे ऊंचे पोल से झंडा गायब है। इससे देश के प्रति प्रेम रखने वाले लोगों में आक्रोश है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

हरीबाबू शर्मा
स्थानीय नागरिक

फोटो 4
कैप्सन- ओमप्रकाश श्रीवास्तव
इस समय समूचे देश, प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिले में सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाना हमारे लए गौरव की बात है। यदि किसी कारण से पोल पर झंडा नहीं फहराया जा पा रहा है तो इसका निदान किए जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी इसमें हस्तक्षेप करते हुए तुरंत झंडारोहण कराए, जिससे कि दिग्भ्रमित हो रहे नौजवानों में देश प्रेम की भावना पैदा हो सके।
ओमप्रकाश श्रीवास्तव
अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed