फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   500 cusecs of water released by opening the gates of Sajnam Dam.

Lalitpur News: सजनाम बांध के गेट खोलकर की गई 500 क्यूसेक पानी की निकासी

Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
500 cusecs of water released by opening the gates of Sajnam Dam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सजनाम बांध के कैचमेंट एरिया या जलागम क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से बांध में पानी की आवक बढ़ने और जलस्तर में बढोत्तरी हो गई। इससे शनिवार की रात को बांध के गेट खोलकर 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। जलस्तर निर्धारित होने पर रविवार की सुबह गेटों को बंद कर दिया गया।
जनपद हो रही लगातार बारिश के चलते सभी बांध करीब करीब लबालब हो चुके हैं। यहां तक की अधिकतर बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी भी की गई। शनिवार को सजनाम बांध के कैचमेंट एरिया में झमाझम बारिश हुई। बांध का कैचमेंट एरिया वह क्षेत्र है जहां से बारिश का पानी बहकर बांध में जमा होता है। इससे सजनाम बांध में नदी-नालों के जरिये पानी की आवक होने लगी और जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके क्रम में रात करीब 10 बजे सजनाम बांध के गेट खोलकर 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाना शुरू किया। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की। जलस्तर निर्धारित होने के बाद रविवार की सुबह गेट को बंद कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल/ अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बांध का जलस्तर बढ़ने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed