{"_id":"58f3c8814f1c1b197447100e","slug":"50-villages-have-been-closed-for-feeder-shifting-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर शिफ्टिंग में दिन भर बंद रही 50 गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर शिफ्टिंग में दिन भर बंद रही 50 गांव की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
bitut bibhag, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बाईपास सब स्टेशन पर फीडर शिफ्टिंग के कारण दिन भर आधा दर्जन गांव व दो दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली दिन भर ठप रही। सूरज की तपन अधिक होने के कारण गर्मी में जनप्रतिनिधि भी बिजली विभाग में फोन घनघनाते रहे।
नझाई बाजार स्थित विद्युत सब स्टेशन में घंटाघर और तालाबपुरा फीडर के साथ ही फीडर संख्या दो से भी मुहल्लों को बिजली आपूर्ति की जाती है। पूर्व में बाईपास सब स्टेशन पर ग्रामीण फीडरों के साथ ही फीडर संख्या दो भी स्थापित था। लेकिन यहां सब स्टेशन पर स्थापित ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण फीडर संख्या दो को करीब पांच माह पूर्व ही नझाई बाजार सब स्टेशन पर स्थापित कर दिया था। लेकिन अब नझाई बाजार सब स्टेशन पर भी उक्त फीडर पहुंचने पर ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे घंटाघर और तालाबपुरा फीडरों पर अधिक फाल्ट होने लगे, केबलें जलने लगीं, इसके चलते बिजली विभाग के अधिकारियों ने उक्त फीडर संख्या दो को फिर से बाईपास सब स्टेशन पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की है। इसके चलते रविवार को बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर सुबह सवा दस बजे से लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया है, जो देर शाम तक चलता है।
ऐसे में बाईपास सब स्टेशन में स्थापित मसौरा-खितवांस व कालौनी निवाई फीडर के अंतर्गत करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्राम खितवांस, छिल्ला, टेनगा, भैंसाई, घुटाई, खड़ेरा, मसौरा, रघुनाथपुरा, मिर्चवारा, खजुरिया, जामुनधाना, चढ़रऊ, पटसैमरा समेत तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति दिन भर प्रभावित रही। शहर के मुहल्ला वहीं हाइटेंशन लाइनों की क्रॉसिंग के चलते गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर तीन की बिजली भी दिन भर बंद रही।
विज्ञापन
ओवरलोड में हाइटेंशन केबल जली
नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन में स्थापित घंटाघर फीडर के लिए यहां यार्ड में रखे उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर से वीसीबी मशीन को जाने वाली 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन की केबल रविवार को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अचानक तेज चिंगारियों के साथ जलने लगी। विद्युत कर्मियों ने तत्काल यार्ड में पहुंचकर आपूर्ति बंद की और केबल पर बजरी फेंककर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। विद्युत कर्मियों ने दोपहर दो बजकर 55 मिनट बजे तक केबल बदलकर घंटाघर फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारु की। वहीं, नेहरूनगर टावर के पास रखा एक 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई, जिससे मुहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक ट्रांसफार्मर की केबल बदलकर मुहल्ले की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी।