फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 peoples joined congress party

कांग्रेस की पचास लोगों ने ली सदस्यता

Mon, 21 Jun 2021 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
50 peoples joined congress party
कांग्रेस की सदस्यता लेने पर माला पहनाते पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मदनमोहन धर्मशाला में कांग्रेस की आयोजित बैठक में करीब 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान वक्ताओं ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था व बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत राजपूत ने आरोप लगाया कि केेंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगराध्यक्ष नवनीत किलेदार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कहा कि पार्टी ने ही इस देश की एक मजबूत नींव रखी थी, जिसे पिछले 7 सालों में खोखला कर दिया गया है। आज 7 माह से देश का अन्नदाता किसान हाईवे पर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए पूंजीपतियों के हित में कानूनों को रद नहीं कर रही है।
विज्ञापन

देश में बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक है। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर अनिल चौधरी, गोकुल प्रसाद अहिरवार, महासचिव विवेक व्यास, रीतेश सिंघई, इमरान खान, अशोक सोनी, अजय श्रीवास्तव पूर्व प्रधान पनारी, अशोक राय, कृष्ण कुमार कटारे, जावेद खान ,सुबोध शर्मा, मनोज साहू, सचिव मनोज गोस्वामी, अजय साहू, राकेश जेन, अंकित पाठक, देश प्रेम शंकर गुप्ता, राजेश सिलोनिया, आरजब जैन, अमर यादव, डब्बू, अशोक कुशवाहा ,रवि शर्मा, विनोद कुशवाहा, वार्ड न 26 का अध्यक्ष उमाकांत तिवारी को मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष मुहम्मद शरीफ जावेद, शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव जैन, जिला सचिव महेंद्र पनारी, जिला सचिव मनीष श्रीमाली, असलम खान अमर पाल रजक, वीरेंद्र रिछारिया, जोनी खान, बंटी सिंह, आफताब, शाहिद, विनोद, रवि वर्मा, मनीष, बॉबी, राहुल, अशोक, नीतेश, मौसम, अनिल, शहरयार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed