फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   50 home depand on one handpump

कैसे बुझे प्यास, 50 घर, एक हैंडपंप

Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
50 home depand on one handpump
सिद्दनपुरा में कच्ची सड़क पर भरा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल के पीछे बसी नईबस्ती बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। यहां न तो सड़क व नाली है और न ही पेयजल के इंतजाम हैं। पचास घर के मध्य एक हैंडपंप लगा है, उसमें भी पानी कम निकलता है। इससे यहां की निवासियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

सिद्दनपुरा वार्ड शहर के पिछड़े वार्डो में गिना जाता है। यहां सड़क व नाली का जाल बिछाने की आवश्यकता है, लेकिन उस तेजी से वार्ड में काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण वार्ड के अनेक लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। जय मां सरस्वती मंदिर जूनियर हाईस्कूल के पीछे बसी नईबस्ती में सड़क व नाली का अभाव है। पिछले दिनों हुई बारिश से कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। वहीं, पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। पचास घरों के मध्य एक हैंडपंप लगा हुआ है, जिसमें भी पानी कम निकलता है। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली के खंभों की कमी भी महसूस की जा रही है। खंभों के अभाव में लोगों को काफी दूरी से बिजली के तार लेकर घरों में कनेक्शन कराना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में बिजली के तारों में आए दिन फाल्ट हो जाता है। वहीं, शाम होते ही बस्ती में अंधेरा छा जाता है। इस तरह बस्ती के लोग नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घर के पास हैंडपंप लगा है, लेकिन इसमें पानी कम ही निकलता है। करीब आधा घंटे हैंडपंप चलाते हैं, तब जाकर उसमें पानी आता है। इसके अलावा सड़क की गंभीर समस्या है। सड़क कच्ची होने के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है।
- सीमा
----
बस्ती में बिजली के खंभे की जरूरत महसूस की जा रही है। अब जब बारिश का सीजन शुरू हो गया है तो अंधेरे में जहरीले कीड़ों के विचरण का भय बना रहता है। यदि खंभों पर लाइट लगी रहेगी तो लोग सावधान होकर निकलेंगे।
- अशोक पाल
----
पक्की नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी इधर-उधर बहता है। बारिश के दिनों में नाली का पानी मिलकर जलभराव की शक्ल ले लेता है। इससे आवाजाही में परेशानी खड़ी हो जाती है। कच्ची सड़क पर फिसलने का डर भी बना रहता है।
- नंदकिशोर
----
बस्ती में लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं, लेकिन जब तक सड़क व नाली पक्की नहीं होगी, तब तक बस्ती में गांव जैसा लगता है। नगर पालिका इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।

- लीला
---
इस समय पेयजल की पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। इस वजह से सड़क व नाली का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बस्ती में शीघ्र ही सड़क व नाली का कार्य कराया जाएगा।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed