{"_id":"680159f52c96400af601295b","slug":"49340-rupees-collected-from-108-ticketless-passengers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-133538-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेटिकट 108 यात्रियों से वसूले 49,340 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेटिकट 108 यात्रियों से वसूले 49,340 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-खजुराहो रेलखंड पर बृहस्पतिवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट पकड़े गए 108 यात्रियों से 49,340 रुपये जुर्माना वसूला गया।
टिकट जांच दल ने आरपीएफ की टीमों के साथ आठ ट्रेनों और ललितपुर, बिरारी, टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों में यात्रियों की जांच के साथ ही स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालयों एवं खानपान स्टालों की भी निगरानी की गई। खजुराहो-ललितपुर पैसेंजर, बलिया-दादर एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, दादर-बलिया एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, ललितपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, पंजाब मेल आदि गाड़ियों में टिकट की जांच की गई।
टिकट चेकिंग होते देख लोग टिकटघराें और एटीवीएम पर टिकट लेने पहुंचने लगे। कुछ ही देर में टिकट लेने वालों की कतारें लग गईं। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कुल 108 यात्रियों से 49,340 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच टीम में सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक संजय चौबे, उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, मनीष शुक्ला, अरुण सचान, राकेश कुमार, आकांक्षा पाराशर, अंशुल जैन, अभिषेक सेंगर, संदीप तिवारी आदि शामिल रहे।