{"_id":"606cbc068ebc3ec89b7f7386","slug":"45-minut-exercise-per-day-keep-fit-lalitpur-news-jhs1925801137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही आहार है स्वस्थ जीवन का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही आहार है स्वस्थ जीवन का आधार
विज्ञापन
ym equipement.jpeg
- फोटो : ym equipement.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। फास्ट फूड, शराब और सिगरेट ने युवा पीढ़ी को प्रभावित कर दिया है। ऐसे युवाओं में 30 वर्ष की उम्र में हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार लेकर बचाव करें। वर्तमान में फैली कोविड बीमारी से बचाव के लिए कोविड टीकाकारण ही एक मात्र सहारा है। सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। डॉक्टर का कहना है कि शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना जरूरी है।
दूषित खान-पान से फैल रहीं विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य से लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए परामर्श के साथ जागरूक करना है। प्रत्येक वर्ष की इसकी अलग थीम पर मनाया जाता है।
डॉ. डीसी दोहरे ने बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना बहुत जरूरी है । इसके लिए सही पोषण के साथ ही ध्यान, योग और प्राणायाम को भी जीवन में शामिल किया जाए। गैर संचारी रोगों से बचने के लिए जरूरी है कि हर रोज कम से कम 45 मिनट तक शारीरिक श्रम से हृदय रोग और डायबिटीज से शरीर को सुरक्षित बना सकते हैं।
विज्ञापन
----
कोरोना काल की अच्छी आदतों को अपनाएं
जिला महामारी नियंत्रक रोग विशेषज्ञ डॉ. देशराज ने बताया कि कि कोविड-19 का संक्रमण पिछले माह से एक बार फिर रफ़्तार पकड़ रहा है, ऐसे में पिछले एक साल में कोरोना से बचने के लिए अपनाई गई आदतों को छोड़ने की भूल न करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। एक दूसरे से दो गज की दूरी रखें।
---
स्वस्थ जीवन के लिए है जरूरी
. संतुलित आहार लें, फल व सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं
. नियमित व्यायाम से शरीर को चुस्त दुरुस्त रखें
. तनाव मुक्त रहें, कोई दिक्कत हो तो परिवार से शेयर करें
. प्रतिदिन छह से सात घंटे की निद्रा या आराम जरूरी
. वजन को संतुलित रखें
. दिक्कत महसूस हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक से ही संपर्क करें
-----
स्वस्थ रहना है तो ये न करें
. चीनी व नमक का अधिक इस्तेमाल न करें
. तंबाकू और शराब का सेवन न करें
. तले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें