{"_id":"65da304db93966f9b90262ce","slug":"427-couples-entered-married-life-in-mass-marriage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-110879-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सामूहिक विवाह में 427 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सामूहिक विवाह में 427 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में किया प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गिन्नौट बाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया। 427 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि खुशी का मौका है कि एक ही दिन में 427 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कन्यादान ही सबसे बड़ा दान माना जाता है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सरकार निभा रही है, इससे समाज में बहुत अच्छा संदेश जा रहा है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सरकार गरीबों के सपने साकार कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सीधे मिल रहा है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि असहाय व्यक्तियों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाओं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महत्वपूर्ण है। इसमें ऐसे गरीब व्यक्ति जो अपनी पुत्रियों का विवाह करने में असमर्थ हैं, उनकी कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।