फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   42 teams were formed to verify the distribution of fertilizers at fertilizer shops and committees

Lalitpur News: खाद की दुकानों, समितियों पर खाद वितरण के सत्यापन को 42 टीमें बनाईं

Fri, 15 Aug 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
42 teams were formed to verify the distribution of fertilizers at fertilizer shops and committees
- जिलाधिकारी के निर्देश पर निगरानी को समितियों व खाद की दुकानों पर तैनात हुए कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में प्राइवेट दुकानों, समितियों और गोदामों पर खाद की उपलब्धता और वितरण के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की 42 टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए डीओ एजी और एआर कोऑपरेटिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जनपद में खाद की 1703 दुकानें संचालित हैं, जबकि इसके अलावा बफर व गोदामों एवं समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जाता है। मौसम की अधिकांश फसलें बोआई के कुछ ही समय में भारी बारिश के चलते खराब हो गई हैं, जबकि खरीफ की फसल के लिए विभिन्न प्रकार की उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। खरीफ की फसलें खराब होने के चलते अब किसान रबी की फसल की तैयारी के लिए खाद खरीद रहा है। जबकि अभी जनपद में कृषि विभाग के अंतर्गत दुकानों व समितियों पर यूरिया 5700 मीट्रिक टन, एनपीके कंपनी की खाद 8,274 एमटी, डीएपी 12,900 एमटी, एसएसपी की खादी 354 एमटी उपलब्ध है। जबकि दो दिन पहले ही एनपीके कंपनी की 1,337 मीट्रिक टन खाद और आ गई है। जबकि अभी तक जनपद में यूरिया 10,487 मीट्रिक टन, डीएपी 14,798, एनपीके 8,622 एमटी और एसएसपी 457 मीट्रिक टन खाद आई है। जनपद में खाद का वितरण पारदर्शिता से कराए जाने और ओवर रेटिंग पर रोक लगाने, खाद पूरी मात्रा में पहुंच रही है या नहीं, खाद वितरण में शिकायत तो नहीं आ रही है। इन कारणों की वजह से जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीमों द्वारा खाद की दुकानों व समितियों पर खाद की उपलब्धता व वितरण का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग की 42 टीमों का गठन किया गया है। वहीं फुटकर खाद के वितरण के लिए समितियों व दुकानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जबकि बफर और गोदामों के लिए जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, तहसीलदार एवं अपर जिला कृषि अधिकारी को तैनात किया गया है। वहीं फुटकर में खाद वितरण के लिए जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

------------
खाद की प्राइवेट फर्म एवं समितियों पर खाद वितरण की उपलब्धता एवं सत्यापन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया है। इसके नोडल भी बनाए गए हैं और खाद के सत्यापन का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed