फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पेयजल संकट के विरोध में विकास सेना का प्रदर्शन

पेयजल संकट के विरोध में विकास सेना का प्रदर्शन

Mon, 29 Apr 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट के विरोध में विकास सेना का प्रदर्शन
पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना ने शहर में गहरा रहे पेयजल संकट के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जल संस्थान गर्मी में शहरवासियों को पर्याप्त पीने का पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है। विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने आरोप लगाया है कि गोविंद सागर बांध में पानी पर्याप्त है। पिछले वर्षों में जल संस्थान दिन में दो बार पानी की आपूर्ति करता था, लेकिन इस बार सुबह के समय ही ठीक से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल की मांग की बढ़ गई है। जब तक विभिन्न जगहों पर पाइपलाइनों के लीकेज बंद नहीं होंगे, तब तक सुचारु आपूर्ति होना मुश्किल है। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुभाष चंद्र जैन, मुन्ना महाराज, प्रदीप साहू, अमर सिंह बुंदेला, राजकुमार कुशवाहा, बलवान सिंह यादव, श्याम परिहार, कामता प्रसाद शर्मा, भैय्यन कुशवाहा, विनोद साहू, मगन सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed