फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाजारों में टांगे गए सूखा, गीला कचरा के डस्टबिन

बाजारों में टांगे गए सूखा, गीला कचरा के डस्टबिन

Fri, 19 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में टांगे गए सूखा, गीला कचरा के डस्टबिन
बाजारों में टांगे गए सूखा, गीला कचरा के डस्टबिन
विज्ञापन

ललितपुुर। नगर पालिका ने सूखा व गीला कचरा को पृथक-पृथक करने के उद्देश्य से बाजारों में हरे व नीले रंग के डस्टबिन जगह-जगह टांग दिए हैं। इससे कचरे का निस्तारण आसान हो जाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण करीब आते ही पालिका ने हरकत में आ गई है। शहर को साफ-सुथरा दर्शाने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। जहां महुआ एप पर प्राप्त शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। वहीं, बाजारों में रात्रिकालीन सफाई कराई जा रही है। अब सूखा, गीला के डस्टबिन को अलग कर उसके निपटान की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेशन के पास, कृष्णा टाकीज, वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर पीएनबी बैंक के पास, सुपर मार्केट, पोस्ट आफिस के पास, सरस शो रूम के पास, इलाइट के पास, सावरकर चौक के पास, नदी पुल के पास, कटरा बाजार प्याऊ के पास, नझाई बाजार, ममता स्पोर्ट्स, सेंट्रल बैंक के पास, नझाई बाजार, टैक्सी स्टैंड (घी की दुकान) के पास के हरे व नीले डस्टबिन लगाए गए हैं। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार का कहना है कि इससे लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आई है। शहर की सफाई पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। जहां से शिकायत मिल रही है, उसका निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


प्लांट के बगैर सारी कवायद बेकार
जब तक शहर में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना नहीं होगी तब तक सूखा, गीला कचरा को पृथक करने की बात नागरिकों को धोखा देने के समान है। भले ही डस्टबिन में सूखा, गीला कचरा अलग हो जाएगा। लेकिन जब इसे निपटान के लिए उठाया जाएगा। तब इसे मिला दिया जाएगा। वर्तमान में शहर के अंदर कहीं भी कचरा से कंपोस्ट खाद बनाने का यंत्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed