फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ट्रंचिंग ग्राउंड फुल,कचरा आया सड़क किनारे

ट्रंचिंग ग्राउंड फुल,कचरा आया सड़क किनारे

Tue, 29 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड फुल,कचरा आया सड़क किनारे
ट्रंचिंग ग्राउंड फुल, कचरा आया सड़क किनारे
विज्ञापन

ललितपुर।
मुहल्ला रामनगर में बनाए गए ट्रंचिंग ग्राउंड में अब जगह नहीं बची है। इसके बाद भी नगर पालिका के कर्मी उसी स्थान पर कचरे को डंप कर रहे हैं। इससे कचरा नीचे खिसककर सड़क किनारे तक पहुंच रहा है। इन हालात में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका उत्पन्न हो गया है।
समूचा नगर क्षेत्र 26 वार्डों में विभाजित है, जिसमें करीब दो लाख आबादी निवास करती है। जिस समय मुहल्ला रामनगर में कचरे को डंप करने के लिए करीब ढाई एकड़ भूमि में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया था, उस समय इस जगह के आसपास कोई बस्ती नहीं थी। लेकिन, अब बस्ती डंपिंग स्थल तक पहुंच गई है। नगर पालिका परिषद करीब पांच साल से सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए फाइल चला रही है। बीते माह में ग्राम दैलवारा में भूमि का चिह्नींकरण कर लिया गया है, जिससे इस प्लांट की स्थापना की उम्मीद जाग गई है। लेकिन जब तक इस प्लांट की स्थापना नहीं हो जाती है तब तक डंपिंग स्थल मुहल्ला रामनगर में ही बना रहेगा। वर्षों से डंपिंग स्थल पर कचरा इकट्ठा होने से अब वहां जगह नहीं बची है। वर्तमान मेें डंपिंग स्थल एक टापू की तरह नजर आने लगा है। इस स्थल पर करीब तीन से चार फुट कचरा इकट्ठा है। इससे कचरा खिसककर सड़क किनारे पहुंचने लगा है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। आसपास रह रहे परिवारों को कचरे से उठ रही दुर्गंध में ठहरना मुश्किल हो रहा है। डंपिंग स्थल से कुछ दूरी पर श्रीराम कान्वेंट स्कूल व शांति निकेतन स्कूल है। इस पूरे मामले पर नगर पालिका परिषद मौन है।
विज्ञापन


फोटो 03
कैप्सन- अंकित
मुंह पर रखना पड़ता रुमाल
जब से कचरा सड़क के किनारे आया है तब से दुर्गंध बस्ती तक पहुंचने लगी है। रास्ते से निकलने वाले राहगीर मुंह पर रुमाल या तौलिया रखकर निकलते हैं। बारिश के दौरान ज्यादा दुर्गंध आती है। कई बार डंपिंग स्थल हटवाने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन नगर पालिका परिषद ने इसे अभी तक नहीं हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित

फोटो 04
कैप्सन- राहुल
गणेश पंडाल में नहीं जुटती भीड़
बस्ती में गणेश पंडाल सजाया गया है। जब भगवान की आरती करते हैं, तो डंपिंग स्थल की दुर्गंध महसूस की जाती है। इससे श्रद्धालुओं का ध्यान भंग हो जाता है। हालात यह हो गई है कि पंडाल में श्रद्धालुओं की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। स्थानीय लोगों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या न करें? मुहल्ले में नगर पालिका के प्रति गहरा रोष देखा जा रहा है।
राहुल

फोटो 05
कैप्सन- अमन
मायूस होकर घर बैठे शिकायतकर्ता
हमारा घर तो डंपिग स्थल के सामने ही है। दुर्गंध के कारण न तो खाने और न पढ़ने में मन लगता है। जिस समय तीव्र दुर्गंध उठती है, उस समय घर छोड़ने की इच्छा होने लगती है। मुहल्लेवासियों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ, जिससे अब शिकायतकर्ता मायूस होकर घर बैठ गए हैं।
अमन

फोटो 06
कैप्सन- कमला
मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ा
कूड़े का डंप अब बस्ती के बीच में हो गया है। दुर्गंध से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जब भी यहां से निकलते हैं तो साड़ी से मुंह ढक लेते हैं। बच्चे तो इस मार्ग से आना-जाना भी पसंद नहीं करते हैं। नगर पालिका परिषद डंपिंग स्थल को अन्यंत्र जगह ले जाए, जिससे मुहल्लेवासी राहत महसूस कर सकें।

कमला

जेसीबी से कराई जाएगी लेवलिंग
डंपिंग स्थल पर कूड़ा भरे वाहन पहुंच नहीं पा रहे हैं। जल्द ही कूड़ा की लेविलिंग कराई जाएगी, जिससे कि सड़क किनारे कूड़ा नहीं आ सके। वहीं, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए कार्रवाई चल रही है।
दिनेश कुमार बिरौनिया
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed