{"_id":"6840975bac47c5f24404349a","slug":"403-an-attempt-to-save-the-environment-through-wetlands-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136530-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 403 वेटलैंड से पर्यावरण सहेजने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 403 वेटलैंड से पर्यावरण सहेजने की कोशिश
विज्ञापन
ललितपुर। पर्यावरण संरक्षण के कुछ वर्षों में विशेष कदम उठाए गए हैं। पांच सालों में वन व अन्य विभागों ने तीन करोड़ 67 लाख 54 हजार 504 पौधों का रोपण किया। वहीं, वन विभाग ने 403 वेटलैंड को सूचीबद्ध कर उन्हें संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। कई वेटलैंड निजी भूमि पर हैं, जिन्हें संरक्षित करने के लिए विभाग कदम उठा रहा है।
सभी बांधों व सरकारी तालाबों के वेटलैंड को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पक्षियों को यहां पर्याप्त भोजन मिल सके, इसके लिए आसपास फलदार पौधे लगाने की भी कार्ययोजना है। वेटलैंड जलीय जंतुओं को शिकारियों से सुरक्षित करते हैं, वहीं पक्षियों को यहां पर पर्याप्त भोजन मिलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
नदियों का संरक्षण भी कराया
जिला प्रशासन ने जलस्रोतों के संरक्षण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। मनरेगा से नदियों व नालों की सफाई कराते हुए उनके किनारों पर भूमि कटाव रोकने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। इसके अलावा नदियों व नालों के प्राकृतिक जलस्रोत खोलने के लिए सिल्ट सफाई का कार्य किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच सालों में हुआ पौधरोपण
वित्तीय वर्ष - पौधरोपण
2019-20 - 1798959
2020-21 - 4831155
2021-22 - 5820070
2022-23 - 6597537
2023-24 - 8792670
2024-25 - 8914113
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कार्य किए गए हैं। वेटलैंड संरक्षण का कार्य उसमें काफी महत्वपूर्ण हैं। जलस्रोतों को भी संरक्षित किया जा रहा है।
डॉ शिरीन सिद्दकी, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।