{"_id":"5f63aab48ebc3e32a50af0da","slug":"40-thousand-people-will-receaved-water-lalitpur-news-jhs176517079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोविंदसागर बांध से बुझेगी चालीस हजार आबादी की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गोविंदसागर बांध से बुझेगी चालीस हजार आबादी की प्यास
विज्ञापन
water
- फोटो : water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ललितपुर पुनर्गठन पेयजल योजना (नेहरूनगर) के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र ) मिलने के बाद गोविंदसागर बांध से पानी मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है। बीते सात सितंबर को सिंचाई विभाग के सचिव ने जल निगम और जल संस्थान को सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है । डेढ़ वर्ष से जल निगम और सिंचाई विभाग की खींचतान के बाद किसी तरह यह एनओसी जारी हो सकी है। अब इस पेयजल योजना के लिए 12 एमएलडी पानी मिलेगा।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मार्च 2019 में तत्कालीन क्षेत्रीय सांसद व जल संसाधन मंत्री रहीं उमा भारती ने भी एनओसी नहीं मिलने की वजह से अनशन की चेतावनी दी थी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को घेरते हुए जानबूझकर अनापत्ति प्रमाण न देने के आरोप लगाए थे। बावजूद इसके सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा एनओसी जारी नहीं की गई। अब जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन व जलनिगम के अधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद दस दिन पूर्व शासन ने जलनिगम को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी है।
शहर की 40 हजार आबादी की बुझेगी प्यास
शहर की लगभग 40 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। मोहल्ला नेहरू नगर, जगपुरा, चांदमारी और सदनशाह क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या है। गर्मियों में नेहरू नगर के हालात बेहद खराब हो जाते हैं। इस दौरान यहां टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेहरू नगर पेयजल पुनर्गठन योजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद भी नेहरू नगर पेयजल योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी। इसमें सिंचाई विभाग के अफसरों ने गोविंद सागर बांध को सिंचाई का बांध बताकर पानी देने में अड़ंगा लगा दिया था। अब अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने पर गोविंदसागर जलाशय से इस योजना के लिए पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
46 करोड़ की योजना में यह होना है काम
करीब 46 करोड़ की ललितपुर पुनर्गठन पाइप पेयजल योजना (नेहरूनगर) के तहत घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए आठ किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा 10 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट, एक हजार किलोलीटर डब्ल्यू आर, दो ओवर हैड टैंक जिसमें एक 1800 किलोलीटर नेहरूनगर तो दूसरी 1200 किलोलीटर की टंकी का चांदमारी में निर्माण किया जा रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
गोविंद सागर बांध से ललितपुर पुनर्गठन (नेहरूनगर) योजना के लिए पेयजल आपूर्ति के संबंध में शासन से अनुमति मिल गई है। वितरण प्रणाली के लिए जलाशय व टंकी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
प्रवीण कुमार कुट्टी
परियोजना प्रबंधक, जल निगम