फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   40 temporary firecracker shops collected Rs 1.50 lakh GST.

Lalitpur News: पटाखों की 40 अस्थायी दुकानों से आया 1.50 लाख जीएसटी

Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
40 temporary firecracker shops collected Rs 1.50 lakh GST.
दुकानें अधिक और पंजीयन कम होने पर विभाग ने जांच कराने का लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पटाखों की 40 अस्थायी दुकानों से जिले को 1.50 लाख रुपये का एडवांस जीएसटी मिला है। हालांकि, अभी तक कुल बिक्री का रिटर्न दाखिल नहीं किया गया है। इसके अलावा, जनपद में कितने अस्थायी लाइसेंस जारी हुए, इसकी सूची विभाग प्रशासन से ले रहा है ताकि राजस्व की वसूली हो सके।
जिला प्रशासन की ओर से दीपावली पर पटाखा व्यापारियों को करीब 100 लाइसेंस जारी किए थे लेकिन राज्य कर विभाग से सिर्फ 40 अस्थायी जीएसटी पंजीयन ही लिए गए हैं। हालांकि कुछ दुकानदारों के सेंट्रल जीएसटी विभाग से पंजीयन जारी हुए थे लेकिन अब राज्य कर विभाग सभी दुकानों के अस्थायी लाइसेंस की सूची जिला प्रशासन से मांगी है। हाल ही में तीन सूटकेस फर्मों के खुलासे के बाद से जीएसटी विभाग सजग हो गया है।
विज्ञापन

दीपावली पर प्रत्येक वर्ष पटाखे की अस्थायी दुकानें खोली जाती हैं। वहीं, दुकानदार चार हजार का चालान जमाकर अस्थायी जीएसटी नंबर लेते हैं। सूत्रों की मानें तो कई दुकानदार एक ही लाइसेंस पर कई दुकानों का संचालन करते हैं। इन सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्णय जीएसटी विभाग ने लिया है। इस संबंध में उपायुक्त राज्य कर विभाग हीरालाल जायसवाल ने बताया कि पटाखा दुकान के लिए जारी अस्थायी लाइसेंस की सूची जिला प्रशासन से लेकर उनके जीएसटी नंबरों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed