फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   362 RRCs constructed at a cost of Rs 29 crore are not operational.

Lalitpur News: 29 करोड़ की लागत से निर्मित 362 आरआरसी नहीं हो पा रहे संचालित

Tue, 25 Nov 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
362 RRCs constructed at a cost of Rs 29 crore are not operational.
अधिकांश सेंटर स्वयं सहायता समूह को सुपुर्द करने के बाद नहीं हो सका शुरू
विज्ञापन

विभाग ने संचालन के लिए सचिव और प्रधान को जारी किया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ठ के प्रबंधन के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) तैयार किए गए थे। जिले में 28.96 करोड़ रुपये की लागत से 362 आरआरसी तैयार किए गए। इसमें 284 स्वयं सहायता समूह को संचालन के लिए हस्तांतरित कर दिए गए लेकिन अभी तक इन सेंटरों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव और प्रधानों को पत्र जारी किया है।
ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन के तहत आरआरसी का निर्माण कराया गया। जिले की सभी 415 ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण होना था लेकिन वर्तमान में 362 का ही कार्य पूर्ण हो सका है। आरआरसी में गांव से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर गीला व सूखा कचरा अलग किया जाना था। गीला कचरे की खाद तैयार करनी थी, जो जैविक खेती के काम में आ सके। वहीं सूखे कचरा जो रिसाइकिल हो सकता है, उसे और अन्य प्लास्टिक कचरे को एक जगह पर एकत्रित करने के बाद जखौरा स्थित प्लांट में भेजना है।
विज्ञापन

इन सेंटरों का संचालन के लिए जिला पंचायत राज विभाग अब कवायद तेज कर रहा है। सचिवों को चेतावनी दी गई है कि अगर नवंबर के अंत तक सभी आरआरसी संचालित नहीं हुए तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में निर्मित आरआरसी
विकास खंड का नाम - ग्राम पंचायत - पूर्ण आरआरसी- निर्माणाधीन
बार - 62- 59 - 3
बिरधा - 83 - 69 - 7
जखौरा - 85 - 71 - 13
मड़ावरा- 65 - 49 - 2
महरौनी - 66 - 61 - 4
तालबेहट - 54 - 53 - 1

20 ग्राम पंचायतों में आरआरसी बनाने के लिए नहीं मिली जमीन
जनपद में 20 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां आरआरसी बनाने के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। इनमें विकास खंड बिरधा की आठ ग्राम पंचायतें, जखौरा की तीन ग्राम पंचायतें, मड़ावरा की नौ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें रिसोर्स रिकवरी सेंटर निर्माण के लिए अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हुई है।


वर्जन
आरआरसी संचालन के लिए सचिवों और ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा गया है। इस माह के अंत तक सेंटर संचालित न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में भूमि नहीं मिली है, वहां पर भूमि उपलब्ध कराने के लिए तहसील स्तर पर पत्राचार किया गया है। - कुंवर सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed