फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   3619 student done up board examm in 49 center

49 केंद्रों में 36919 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 18 Feb 2020 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
3619 student done up board examm in 49 center
ललितपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सचल दलों का गठन किया गया है। परीक्षा में 36,919 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

उप्र बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं छह मार्च तक चलेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमों का गठन कर दिया गया है। वहीं, नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने हेतु जनपद स्तर पर चार सचल दलों का गठन किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व पीने के पानी की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या से नहीं जूझना पड़े। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

----------
इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
जनपद में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुुल 36,919 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 20,657 बालक और 16,292 बालिकाएं हैं। हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षार्थियों के रुप में 20,605 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के रुप में 676 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में 14,609 और 553 व्यक्तिगत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा केंद्र के भीतर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। परीक्षार्थियों को सेलुलर फोन, कैलकुलेटर, स्केनर, पेजर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कंट्रोल रूम पर दें सूचना
परीक्षाओं को सुगम व सुचारु रुप से संचालित करने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पूर्व ही परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त टेबल व कुर्सियों की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। टेबलों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर की स्लिप चस्पा कर दी गई है। कंट्रोल रूम 05176- 274122 में छात्र-छात्राओं की कठिनाइयों का निवारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने दी है।
-------
संकलन केंद्र बना
जनपद में परीक्षा कापी संकलन केंद्र की स्थापना राजकीय इंटर कॉलेज में की गई है। जहां पर वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाएगा।

--------
दस संवेदनशील परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए दस संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें में डॉ राममनोहर लोहिया कॉलेज बानपुर, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हाईस्कूल हंसारकला, हरभजन प्रजापति इंटर कॉलेज लागौन, ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा, श्री शाहूजी महाराज पटेल हाईस्कूल पिपरिया पाली, महात्मा ज्योतिबाई फुले इंटर कॉलेज सेमराबुजुर्ग, शीतल बड़ौनिया कॉलेज किसरदा और रुद्रनारायण त्रिवेदी हाईस्कूल खडोवरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed