फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   34 great donors donated blood on World Blood Donor Day

Lalitpur News: विश्व रक्तदाता दिवस पर 34 महादानियों ने किया रक्तदान

Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
34 great donors donated blood on World Blood Donor Day
डीएम ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला अस्पताल स्थित रक्त केंद्र पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और जय अंबे रक्तदान समिति की ओर से लगे शिविर में 34 लोग रक्तदान कर महादानी बने। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान पहले रक्तदाता संजीव खरे को डीएम ने प्रमाणपत्र व समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ जेएस बख्शी ने कहा कि रक्तदान से किसी को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि हमारे शरीर में नया खून बनता है रक्तदान करने से कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ, सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महिला सीएमएस डॉ. मीनाक्षी, प्रेस क्लव अध्यक्ष राजीव बबेेले, जय अंबे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर, चंदन सिंह अहिरवार के अलावा रक्त केंद्र स्टाफ में डॉ. एमएस राजपूत, बालमुकुंद, आशीष गोस्वामी, हरीओम पटैरिया, प्रतिभा सेन, रेखा वर्मा व अमित कुमार मौजूद रहे। वहीं जय अंब रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर की ओर से रक्तदाताओं को मां पीतांबरा की तस्वीर भेंट करने के साथ ही प्रमाणपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
रक्तदान करने बाली समितियों को किया गया सम्मानित
जिला अस्पताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक रक्तदान करने और समितियों को शील्ड देकर मुख्य अतिथि उपसभापति जिला सहकारी बैंक श्रीकांत, कौस्तुभ चौबे, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अजय जैन ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में रक्तदान शिविर लगाना सराहनीय है। इस मौके पर 20 से अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदानियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

इन लोगों ने किया रक्तदान
मनीष पटवारी, दीपक कुमार साहू, गौरव कुमार, आकाश कुमार राठौर, जितेंद्र राठौर पार्षद, संदीप जैन, अभिमन्यु रजक, संजीब खरे, अरविंद कुमार अहिरवार, ओम करन सिंह गौर, कुलदीप साहू, अमित चौबे, सौरभ ग्वाला, आलोक मिश्रा, निकिता मिश्रा, राहुल जायसवाल, रंजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, साक्षी साध, गीता मिश्रा, संकेत कुशवाह, देवेंद्र कुशवाहा, प्रेम नामदेव, सत्य प्रकाश सेन, हरिओम रजक, संजय कुमार अवस्थी, अमर कश्यप, आशीष गोस्वामी, चंदन सिंह अहिरवार, ललित किशोर सेन, केके गंगेले, दुर्गेश कुमार रजक, डॉ रजत कुमार, मालती परिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed