फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   32 community facility centers will be built with 128 crores

Lalitpur News: 128 करोड़ से बनेंगे 32 सामुदायिक सुविधा केंद्र

Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
32 community facility centers will be built with 128 crores
ललितपुर। 32 ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां 128 करोड़ से सामुदायिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार-चार लाख रुपये देगा। इन इमारतों का निर्माण पंचायत भवन के पास ही होगा। अभी यह केंद्र पंचायत भवन में ही संचालित हो रहे हैं। अब शासन ने इन केंद्रों के लिए पंचायत भवन के पास ही अलग से एक कमरे की इमारत बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इनमें विकास खंड बार की ग्राम पंचायत बार, बरौदाडांग, कैलगुवां, सेमरा भागनगर, तुर्का और विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत बालाबेहट, चीरा कोडर, डोंगरा, जाखलौन, कपासी, खिरिया छतारा हैं। वहीं, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत बरौदा स्वामी, घिसौली, मसौरा कलां, पटौरा कलां, सिरोन कलां, विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गिरार, मड़ावरा, नाराहट, पारौल, सौंरई शामि हैं। जबकि विकास खंड महरौनी के बुदनी मड़ावरा, क्योलारी, नेखौरा, पठा विजयपुरा, सतवांसा और विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत पूराबिरधा, जमालपुर, कड़सेराकलां, पुराकलां, लालोन में सामुदायिक सुविधा केंद्र का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद की सभी 413 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सुविधा केंद्रों का संचालन पंचायत भवन में ही किया जा रहा है। पंचायत सचिवों इनका संचालन करते हैं। सामुदायिक सुविधा केंद्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे कंप्यूटर, प्रिंटर का का संचालन निरंतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर मिलेंगी ये सुविधाएं
इन केंद्रों पर किसान क्रेडिट कार्ड के पंजीयन, कृषि विभाग पंजीयन, ऑन लाइन कृषि मशीनरी के लिए आवेदन, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन जमीन की नकल, ऑन लाइन खतौनी, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधाओं सहित सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं मिलेंगी। अभी तक ग्रामीणों को इन सभी सुविधाओं के लिए जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय पर जाना पड़ता था।

प्रथम चरण में शासन की ओर से 32 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक सुविधा केंद्र के भवन निर्माण के लिए धनराशि भेजी गई है। इससे पंचायत भवन के समीप इन सुविधा केंद्रों की इमारत बनाई जाएगी। - नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed