फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल

Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम गनगौरा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो वृद्धों समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों वृद्धों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। राजघाट पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कालापहाड़ निवासी शेरसिंह यादव (65) पुत्र जयराम सिंह, मेहताब सिंह (62) पुत्र फेरन सिंह व आकाश (18) पुत्र नत्थू सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर ललितपुर से अपने गांव कालापहाड़ जा रहे थे। बाइक आकाश चला रहा था। अभी वह ग्राम गनगौरा के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइको के लोग घसिटते हुए दूर तक जा गिरे। दूसरी बाइक पर सवार थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी कुंवरराज पुत्र रघुराज अपनी पत्नी माखन के साथ ललितपुर अस्पताल मेें पत्नी के इलाज के लिए आ रहा था। इस घटना में दूसरा बाइक सवार कुंवरराज भी घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए और निजी वाहन से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर दो को झांसी रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed