{"_id":"5c4767bebdec224d04452fa4","slug":"31548183486-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी व तरगुवां में बनेगा गोवंश आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी व तरगुवां में बनेगा गोवंश आश्रय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांदी व तरगुवां में बनेगा गोवंश आश्रय स्थल
ललितपुर। ब्लाक तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी व तरगुवां में गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी ने दोनों आश्रय स्थल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद जिले में अन्ना गोवंश को संरक्षित करने के प्रयासों में तेजी आ गई है। जिले में तो पहले से ही गोवंश आश्रय स्थल बनाने का काम चल रहा है। जिन स्थानों पर आश्रय स्थल नहीं हैं, वहां अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, ब्लाक तालबेहट में ग्राम सभा खांदी व तरगुवां में आश्रय स्थल बनाने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ग्राम सभा तरगुवां में 1.481 हैक्टेयर व ग्राम सभा खांदी में 1.012 हैक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई की है। इससे दोनों ग्राम सभाओं में आश्रय स्थल बनाने का काम आसान हो गया है। अन्य ग्राम सभाओं में भी भूमि की तलाश की जा रही है। बता दें कि नगर के निकटवर्ती ग्राम अमरपुर में मंडी अस्थाई आश्रय स्थल में तब्दील हो चुकी है। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा एसके शाक्य के अनुसार, जिले में अब तक आठ आश्रय स्थल पर निर्माण पूर्ण हो चुका है।