{"_id":"5b96d861867a557fe2536690","slug":"31536612449-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 590 गांव हो चुके ओडीएफ, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 590 गांव हो चुके ओडीएफ, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर डीएम नाराज
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीक्षा बैठक में गायब रहे अफसरों से डीएम खफा
जिले के 590 गांव हुए ओडीएफ. चिकित्सकों के खाली पदों पर चर्चा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं अन्य कई अधिकारी रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरानविभिन्न विभागों के कामों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित कई अधिकारी अनुपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में चिकित्सकों के कुल 79 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 47 चिकित्सक तैनात हैं एवं 32 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि जनपद के प्रीमेट्रिक एवं पोस्टमेट्रिक में अध्ययनरत छात्रों का मास्टर डाटा अपडेट किया जा चुका है एवं पोस्टमेट्रिक के लिए छात्रों द्वारा आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं की समीक्षा के तहत सम्बंधित अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन एवं विकलांग पेंशन की प्रथम किस्त की धनराशि लाभार्थियों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। विकलांग पेंशन की द्वितीय किस्त भी शीघ्र ही शासन से प्राप्त हो जाएगी। खाद्य वितरण की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद ललितपुर में डिजिटाईज्ड कार्यों के सापेक्ष नगरीय क्षेत्र में 99.82 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 99.17 प्रतिशत कार्डों में आधारकार्ड फीडिंग की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों की संख्या कम है उनमें अभियान चलाकर ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य करायें। जनपद ललितपुर में 22 नई सड़कों का निर्माण कराया जाना लक्षित है, जिनमें से 02 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। गड्ढामुक्त सड़कों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में लक्षित योजनाओं के सापेक्ष आवंटित धनराशि एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करें, साथ ही वर्षा ऋतु में नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करायें। नगरीय स्ट्रीट लाइट की समीक्षा के अन्तर्गत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि जनपद के कुल 04 नगर निकायों में 5982 स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य प्राप्त था, जिनमें से 5366 स्ट्रीट लाइट लगायी जा चुकी हैं। अमृत योजना के तहत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने बताया कि जल निगम के सहयोग से जनपद में 4942 कनेक्शनों का लक्ष्य प्राप्त था, जिनमें से 3255 कनेक्शन नि:शुल्क कनेक्शन अमृत योजना के तहत दिये जा चुके हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निगट कांशीराम पार्क का निर्माण कार्य भी पूर्ण कराया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने अवैध कनेक्शन धारकों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये। पारदर्शी किसान योजना के तहत कृषि उप निदेशक ने बताया कि जनपद में कुल 207156 कृषक हैं, जिनमें से 173311 कृषकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बताया गया कि जनपद ललितपुर में 1680 आवासों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 1664 परिवारों को प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है, साथ ही 472 परिवारों को भी द्वितीय किस्त दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बताया गया कि 3347 स्वीकृत आवासों में से 2038 लाभार्थियों को प्रथम किस्त एवं 1017 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 13 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण का कार्य लक्षित है, जिनमें से 12 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। विकास खण्ड तालबेहट के ग्राम बिगारी में एक आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण का कार्य विवाद के कारण अवरुद्ध है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम बिगारी में विवाद के कारण अवरुद्ध आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य आवश्यक कार्यवाही कर पूर्ण करायें। ग्रामों को खुले में शौचमुक्त (ओ0डी0एफ0) किये जाने की समीक्षा के जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में 708 ग्रामों को ओडीएफ किया जाना था जिनमें से 590 ग्रामों को ओ0डी0एफ0 किया जा चुका है। उन्होंने शेष ग्रामों को निर्धारित समयसीमा के भीतर खुले में शौचमुक्त किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।