फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एआरटीओ प्रवर्तन ने संभाला कार्यभार

एआरटीओ प्रवर्तन ने संभाला कार्यभार

Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने संभाला कार्यभार
एआरटीओ प्रवर्तन ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

ललितपुर।
बृहस्पतिवार को झांसी से आए नवांगतुक एआरटीओ प्रवर्तन को कार्यभार ग्रहण कर दिया है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें सारी व्यवस्थाएं चौकस पाई गई। साथ ही उन्होंने कार्यालय तक पहुंचने वाली खस्ता हाल सड़क के निर्माण के संबंध में डीएम से मुलाकात भी की है।

आरटीओ संजय सिंह बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय एआटीओ कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आरटीओ ने जनपद पीलीभीत से स्थानांतरित होकर आए नवांगतुक एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश सिंह को उनका कार्यभार ग्रहण कराया। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण भी किया। सर्वप्रथम उन्होंने कार्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और कंप्यूटर रूप व स्टोर रूम समेत समस्त पटलों का निरीक्षण किया और संबंधित दस्तावेज व अभिलेख देखें। इसके बाद उन्होंने एआरटीओ प्रवर्तन सतेंद्र कुमार से राजस्व वसूली की समीक्षा की, इसमें उन्होंने पाया कि 12 तारीख तक इस माह के लक्ष्य के सापेक्ष 45 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने सब संतोषजनक पाया। इसके अलावा आरटीओ ने कार्यालय तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह से मुलाकात की और कीचड़ युक्त मार्ग से हो रही समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की बात कही है। गौरतलब है कि एआरटीओ कार्यालय के इस नवीन भवन को बने हुए एक दशक होने वाला है, लेकिन अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। यह मार्ग सिंचाई विभाग के राजघाट निर्माण खंड इकाई के अधीन आता है। सड़क के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग के पास बजट नहीं है, लेकिन कार्यालय आने वाले विभागीय कर्मियों और जनता को होने वाली समस्या को देखते हुए एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने जिला पंचायत विभाग से इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। सड़क निर्माण के लिए सिंचाई विभाग द्वारा करीब तीन माह पूर्व एनओसी भी जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed