फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   31 parthmik bidhalyo ko pichle sal ke dresj ki nhi mili dhanrashi

31 प्राथमिक विद्यालयों को पिछले वर्ष के ड्रेस की नहीं मिली धनराशि

Sun, 24 Jan 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
31 parthmik bidhalyo ko pichle sal ke dresj ki nhi mili dhanrashi
खंड शिक्षाधिकारी जखौरा जमील अहमद को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : LALITPUR
31 प्राथमिक विद्यालयों को पिछले वर्ष के ड्रेस की नहीं मिली धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक जखौरा इकाई ने ब्लॉक अध्यक्ष जखौरा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी जखौरा जमील अहमद को सौंपा है। उन्होंने ब्लॉक जखौरा के 31 प्राथमिक विद्यालयों के पिछले वर्ष के ड्रेस की राशि का भुगतान कराने की मांग की है। जखौरा के 31 प्राथमिक विद्यालयों को पिछले वर्ष की ड्रेस की राशि अभी तक नहीं भेजी गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन ने बताया कि ब्लॉक जखौरा के 31 प्राथमिक विद्यालयों को पिछले वर्ष ड्रेस की राशि अभी तक नहीं भेजी गई है। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के उपार्जित अवकाश सहित अन्य अवकाश का विवरण पूर्ण नहीं है। इसे अपडेट कराने की जरूरत है। वर्ष 2020-21 के आयकर आगणक प्रपत्र समस्त शिक्षकों उपलब्ध कराएं जाए, ताकि समय से आयकर प्रपत्र सके। ब्लॉक कार्यालय द्वारा माह की 26 तारीख तक वेतन संशोधन लेखा कार्यालय में भेजा जाए, जिससे कि वेतन में अनावश्यक विलंब न हो। माह नवंबर 2019 को चिकित्सीय अवकाश पर गए ब्लॉक के 30 शिक्षकों का अभी तक चिकित्सीय अवकाश का अवशेष प्राप्त नहीं हुआ है। संगठन पूर्व में भी लिखित रूप से अवगत करा चुका है, फिर भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी जखौरा ने सभी समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देते समय मनीष खरे ब्लॉक मंत्री, अरविंद राजपूत प्रचार मंत्री, देवी सिंह राजपूत, दिवाकर शुक्ला, अरविन्द साहू, सौरभ चौरसिया, अविनेश कुमार, लक्ष्मीनारायण, लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed