फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 villages grappling with a power crisis

Lalitpur News: बिजली संकट से जूझ रहे 30 गांव

Sat, 26 Sep 2026 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
30 villages grappling with a power crisis
डोंगराखुर्द। सब स्टेशन बिरधा के नाराहट फीडर अंतर्गत दर्जनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों को केवल चार-पांच घंटे बिजली मिल पाती है। जिसके चलते उनके घरेलू एवं किसानी के काम प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
विज्ञापन

बिरधा 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के नाराहट फीडर से करीब तीस गांवों को बिजली दी जाती है। लेकिन कटौती से अधिकांश गांवों के परेशान हैं। आटा चक्की, मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर चार्जिंग के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली आधारित व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नाराहट फीडर से जुड़े तीस से अधिक गांवों के लोग एक सप्ताह से इस समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि घरेलू उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। व्यापारी एवं विद्यार्थी सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। पर्याप्त जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिलने से शीतल पेय बेचने वाले दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से विद्युत कटौती की समस्या का समाधान शीघ्र कराने की मांग की है। इन गांवों में है समस्या नाराहट, दिगवार, डोंगराखुर्द, बरेजा, तरावली, महाराज पुरा, चांदोरा, गुढा खिरिया, गुरयाना, पटना, सिगरवारा, मकरीपुर, ललितापुर, बछरई आदि गांवों शामिल हैं।
विज्ञापन




बिजली आने और जाने का कोई समय तय नहीं है। 24 घंटे में बमुश्किल चार-पांच घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।

हरीराम साहू



नाराहट फीडर जामनीबांध वाली लाइन पर पिछले कई दिनों से लगातार बिजली अघोषित कटौती होती है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। - बृजेश तिवारी



रात में मोबाइल का उजाले कर खाना खाते हैं। बरसात मौसम का जिससे मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। बिजली कटौती से रात की नींद हराम हो जाती है। साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। - जगदीश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्युत कटौती के चलते रात के समय में काफी परेशानी होती है। लाइट न आने से गेहूं पिसवाने सहित खेती किसानी के काम बाधित हो रहे हैं। कई बार शिकायत की, किंतु व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी।


नरेन्द्र कुमार सोनी

नाराहट फीडर की दूरी ज्यादा होने की वजह से लाइन अक्सर खराब बनी रहती है। विभाग की कोशिश रहती है कि बिजली आपूर्ति होती रहे। जल्द व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।

चंद्र प्रकाश, अवर अभियंता विद्युत बिरधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed