{"_id":"216435fc9f725963690cc4f642c57446","slug":"30-percent-of-children-are-unable-to-pass-the-test-of-inter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 प्रतिशत बच्चे ही पास कर पाते इंटर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 प्रतिशत बच्चे ही पास कर पाते इंटर की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 22 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। लर्निंग एंड शेयरिंग कार्यशाला में एक- दूसरे के कार्यों को जानने और सीखने पर मंथन हुआ। इस दौरान बताया गया कि 30 प्रतिशत बच्चे ही इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर पाते हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में वर्ल्ड विजन के प्रबंधक सैम्युअल लाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालयों में बच्चों का पंजीकरण 96 प्रतिशत है, लेकिन 30 प्रतिशत बच्चे ही 12वीं कक्षा पास कर पाते हैं। शिक्षा के स्तर के सर्वे में यह स्थिति पाए जाने पर संस्था ने अक्टूबर 2015 से शिक्षा के विकास और गुणवत्ता के सुधार के लिए काम करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मैथ्यू आइजक, संदीप सोनी, अजय बरया, अजय श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इसमें संदीप, मनीष, कंचन, अशोक, रोहित, बाबी और विनीत कपिल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
कार्यशाला में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इसमें संदीप, मनीष, कंचन, अशोक, रोहित, बाबी और विनीत कपिल आदि का योगदान रहा।