{"_id":"6054ffc58ebc3ee653329ec1","slug":"29147-vaccination-target-lalitpur-news-jhs1912660171","type":"story","status":"publish","title_hn":"29147 वृद्घजनों का किया जाएगा मार्च में टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29147 वृद्घजनों का किया जाएगा मार्च में टीकाकरण
विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg
- फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मार्च में 29147 लोगों को वैक्सीन टीकाकरण किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जहां सत्रों की संख्या बढ़ा दी है, साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण भी नियमित किया गया है।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग सहम से गए हैं। संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को पहला डोज लगने के बाद दूसरा टीका दिया जा रहा है। साथ ही वृद्धजनों व बीमार व्यक्तियों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।
फिलहाल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की गति धीमी बनी हुई है। हालांकि अब प्रतिदिन संक्रमित रोगी जांच में पाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोविड की गाइड लाइन का पालन करना अधिक आवश्यक है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क बांधें और भीड़ में जाने से बचाव कर सामाजिक दूरी बनाए रखें। शासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए मार्च माह में 29174 वृद्धजनों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए लगातार सत्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। शुरूआत में जहां जिला अस्पताल में ही केवल प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा था, अब सीएचसी व पीएचसी पर भी नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जहां तीन सौ लोगों को टीके लग रहे थे, अब सत्र व लक्ष्य मिलने से 1200 वृद्धों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 11413 वृद्धजनों को टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
1221 को लगाई गई कोविड वैक्सीन
शुक्रवार को आठ सत्रों में वृद्धजनों को टीकाकरण किया गया। जिसमें 1124 वृद्धजनों पहला डोज दिया गया। इसके साथ ही 15 बीमारी लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 34 हेल्थकेयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 48 को दूसरा डोज दिया गया।
लक्ष्य के सापेक्ष लगातार कोविड टीकाकारण किया जा रहा है। अब तक 11413 वृद्धजनों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
- डा. हुुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड वैक्सीन टीकाकरण