{"_id":"60da29bc8ebc3ebf002fa991","slug":"2909-sample-tested-three-positive-lalitpur-news-jhs198237311","type":"story","status":"publish","title_hn":"2909 सैंपलों की जांच में तीन व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2909 सैंपलों की जांच में तीन व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2909 व्यक्तियों के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं।
जिले में बीते सप्ताह से संक्रमण की धीमी बढ़ रही है। दो सप्ताह बाद एक दिन में दो से अधिक व्यक्ति कोविड पाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।
सोमवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2909 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1486 सैंपल आरटीपीसीआर किट से, ट्रूनॉट से दो और एंटीजन किट से 1421 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच में दो व्यक्ति व बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
इनमें दो संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। एक संक्रमित से संपर्क किया जा रहा है। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक 45 वर्षीय महिला व एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक तालबेहट निवासी 22 वर्षीय युवती संक्रमित है।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12693 पहुंच गया है। इनमें अब तक 125 की मौत हो चुकी और 12552 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 16 मरीजों का उपचार चल रहा है। आरटीपीसीआर के 2496 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2909 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट