फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   29 thousand applications received for phase two of PM residence

Lalitpur News: पीएम आवास के फेज टू में आए 29 हजार आवेदन

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
29 thousand applications received for phase two of PM residence

विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के फेज टू का शुभारंभ केंद्र सरकार ने कर दिया है। फेज वन में जनपद में करीब 22 हजार आवास निर्मित चुके हैं। दूसरे फेज के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।



इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में निवासित ऐसे परिवार जिनका पूरे भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र होंगे। साथ ही उनकी आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। फेज वन की तरह फेज टू में तीन किश्तों में धनराशि दी जाएगी। इस बार इतना फेरबदल किया गया है कि पहली किश्त 50 हजार की जगह एक लाख रुपये कर दी गई है। दूसरी किश्त भी एक लाख व तीसरी किश्त 50 हजार रुपये दी जाएगी। इसमें 12 माह व उससे कम समय में आवास पूर्ण करते हैं, तो दस हजार रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाएगा। इस योजना में विधवा, सीनियर सिटीजन, एकल महिला 35 वर्ष की उम्र के ऊपर, एकल पुरुष 40 वर्ष की उम्र के ऊपर, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यकों एवं समाज के अन्य वंचित वर्गों के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सफाई कर्मचारी, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, विभिन्न कामगार, आंगनबाडी कार्यकर्ता, भवन निर्माण श्रमिक, झुग्गियों में रहने वाले परिवारों पर विशेष ध्यान देते हुए इनको स्पेशल फोकस ग्रुप में शामिल कर लाभांवित किया जाएगा। 14 फरवरी तक पोर्टल पर जनपद में 29523 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। स्पेशल फोकस ग्रुप के 3935 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


-------------------



जनपद में प्रधानमंत्री आवास के दूसरे चरण में जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों को धनराशि पहुंचाई जाएगी। - अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी / परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed