फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   28 defaulters cut connections

28 बकाएदारों के काटे कनेक्शन

Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
28 defaulters cut connections
ललितपुर। राजस्व वसूली बढ़ाने और विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विद्युत चेकिंग अभियान में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा लाखों रुपए के बकाएदार डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, जबकि पौने चार लाख रुपए राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग द्वारा राजस्व में वृद्धि करने, थ्रू-रेट बढ़ाने, विद्युत चोरी रोकने, पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीटर घरों से बाहर लगाने, विद्युत खपत के अनुसार लोड बढ़ाने के लिए विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को शहर में अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा और अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में मुहल्ला नेहरू नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने घर- घर जाकर विद्युत चेकिंग की।
विज्ञापन


मीटरों की जांच कर अंदर स्थापित मीटरों को खींचकर घरों के बाहर लगाया गया। अधिक बकाया होने की स्थिति में वसूली अदा न करने वालों के मौके पर ही कनेक्शन काट दिए गए। मुहल्ला नेहरु नगर में चलाए गए अभियान के तहत विद्युत टीम ने 7.10 लाख रुपए के बकाएदार 28 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। चेकिंग में 13 नए मीटर घरों के बाहर स्थापित किए गए और विद्युत खपत अधिक होने पर सात किलोवाट लोड बढ़ाया गया। विद्युत टीम में जितेंद्र चौरसिया, हिम्मत के अलावा मीटर रीडर और अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed