{"_id":"58f27a974f1c1b1c11cf6407","slug":"27-villages-do-not-get-urad-sale-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ताइस गांवों को नहीं मिला उड़द बिक्री का भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ताइस गांवों को नहीं मिला उड़द बिक्री का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
udad
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत सत्ताइस गांवों के किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर क्रय केंद्र पर उड़द बिक्री का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
गत नबंवर माह में ग्राम नत्थीखेड़ा में आरआईएफ क्रय केंद्र खोला गया था। जिस पर करीब सात हजार क्विंटल उड़द की खरीद की गई थी। उक्त क्रय केंद्र पर ग्राम उदगुुवां, सुनौरी, नत्थीखेड़ा, बिरधा, पतरिया, सिमराजेरोन, बंहौरीसर, हंसारकलां, बिजरौठा, किसलवास, चितरा, जखौरा, राधापुर, नारानपुरा, भैलोनीसूबा, भैलोनीलोध, पुनियाखेरा, लक्ष्मनपुरा, हिंगौरा, कड़सेराकलां, हसगुवां, नाटो, पिपरई, पूराकलां, पठारी, हनौता, चुरावनी के सैकड़ों किसानों ने उर्द सरकारी रेट पर बेची थी। किसानों को क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बैंकों के नाम के चेक दिए गए। किसानों द्वारा चेक लेकर कई बार बैंक गए, लेकिन किसानों को उक्त चेकों पर भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। क्रय केंद्र प्रभारी से उक्त उड़द बिक्री की धनराशि मांगने पर वह खरीद से ही इंकार कर रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त उड़द बिक्री का भुगतान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पत्र पर सूरज सिंह, सेवक सिंह, सुरेंद्र, सुनील कुमार, रामनरेश यादव, अभय, अमोल, हरचरन, दरयाव सिंह, सोबरन सिंह, ओमप्रकाश, राजेंद्र, करन सिंह, सूरजभान, पूरन सिंह, चंद्रवरी, कनईलाल के हस्ताक्षर हैं।