फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 tankers will be used to supply water to the wards facing water shortage

Lalitpur News: पानी की किल्लत वाले वार्डों में 27 टैंकरों से होगी आपूर्ति

Sat, 29 Mar 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
27 tankers will be used to supply water to the wards facing water shortage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिलाधिकारी ने गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। वार्ड वार अधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर में संवेदनशील 11 वार्डों का चयन किया गया है। यहां 27 टैंकरों से पानी की सप्लाई कराई जाएगी।
नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए वार्ड नंबर एक में सहायक विकास अधिकारी महेश चंद्र शर्मा, वार्ड दो में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय, वार्ड छह में सहायक अभियंता सिंचाई विभाग अविनाश, वार्ड सात में अवर अभियंता महरौनी सिंचाई विभाग दीपक मालवीय, वार्ड 10 में सहायक चकबंदी अधिकारी अजय सिंह, वार्ड 12 में उद्यान निरीक्षक रंजीत कुमार, वार्ड 17 में अवर अभियंता लघु सिंचाई खंड अरुण कुमार सिंह, वार्ड 19 में अवर अभियंता लघु सिंचाई विभाग गौरव सिंह, वार्ड 23 में अवर अभियंता सिंचाई विभाग धर्मेंद्र पटेल, वार्ड 25 में अवर अभियंता सिंचाई विभाग अरविंद वर्मा, वार्ड 26 में अवर अभियंता सिंचाई विभाग अमर सिंह विश्वकर्मा, वार्ड 15 में अवर अभियंता आरईएस राजेश यादव को लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड तीन व आठ में अवर अभियंता देवेंद्र सिंह यादव, वार्ड पांच व 13 में अवर अभियंता हेमंत सोनी, वार्ड 09 व 11 में अवर अभियंता वीपेंद्र कुमार, वार्ड चार में अवर अभियंता निशांत कुमार, वार्ड 16 में अवर अभियंता पुष्पेंद्र परमार, वार्ड 18 में अवर अभियंता विवेक कुमार द्विवेदी, वार्ड 14 व 22 में विपणन निरीक्षक आशीष कुमार जैन, वार्ड 20, 21 व 24 में अवर अभियंता नरेंद्र कुमार की तैनाती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवदेनशील मोहल्लों में टैंकर से सप्लाई की जाएगी। टैंकर रिफलिंग के लिए पांच प्वाइंट तैयार किए गए हैं।
राजेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed