फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 people find corona

एक मासूम समेत 27 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 27 Jul 2020 07:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
27 people find corona
कोरोना - फोटो : ??????
ललितपुर। वैश्विक बीमारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में एक मासूम समेत 27 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब जिले में संख्या बढ़कर 266 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुरुआत में शहर में अधिकांश मरीज मिल रहे थे, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में 24 घंटे में 27 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें मोहल्ला रामनगर में एक मासूम समेत छह कोरोना संक्रमित हैं। इनमें आठ वर्षीय बालक, 14 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय किशोरी, 31 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। मोहल्ला छत्रसालपुरा में दो कोरोना संक्रमित है। इनमें 44 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जेल के पास निवासी तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 19 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय वृद्घ संक्रमित हैं। मोहल्ला जुगपुरा में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं, इनमें 18 वर्षीय बालक व 45 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला तालाबपुरा में 53 वर्षीय व्यक्ति व 16 वर्षीय किशोर संक्रमित है। सिविल लाइन निवासी दो व्यक्ति संक्रमित हैं। इनमें 35 वर्षीय व 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। मोहल्ला झांसीपुरा में 56 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला सदनशाह नई तहसील के पास निवासी 39 व 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। इसके अलावा नवीन गल्ला मंडी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति व नझाई बाजार निवासी 44 वर्षीय संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील तालबेहट के कस्बा में 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। ब्लॉक बार के कस्बा निवासी 40 वर्षीय महिला संक्रमित है। कस्बा बिरधा में 35 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम सौंरई में 20 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है।
सैंपलों की रिपोर्ट में हो रही देरी
लोग कोरोना जांच के लिए सैंपल तो दे रहे हैं, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। यहां पर अब तक 24 जुलाई से अब तक 1218 परिणाम लंबित है।
सोमवार को जिले में 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

बिरधा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कोरोना
बिरधा। कस्बा बिरधा में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक 108 एंबुलेंस चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका सैंपल रविवार को लिया गया था। आज जारी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से बिरधा में हड़कंप की स्थिति है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के 33 कर्मचारियों का कोरोना सैंपल लिया गया। इसमें एंबुलेंस 108 व 102 के चालक और हॉस्पिटल के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed