{"_id":"600c822f8ebc3e3097108505","slug":"26-jan-blood-donation-camp-in-jhansi-lalitpur-news-jhs1868373172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक संस्थाएं आईं आगे, हम-आप भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक संस्थाएं आईं आगे, हम-आप भी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से गणतंत्र दिवस पर मंगलवार (26 जनवरी) को आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर में रक्तदान कर महादानी बनें। शहर की विभिन्न संस्थाएं भी इस मुहिम में अपनी सहभागिता के लिए कदम बढ़ा रही हैं। इस पुनीत कार्य में हिस्सा लेने के लिए आगे आ रही हैं तो आइए, हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अमर उजाला द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है। इसमें नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि आपके द्वारा दिए गए एक यूनिट रक्त चार लोगों को जीवनदान देता है। 18 से 60 वर्ष की आयु वाला कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस संबंध में 52 बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी संजीव खरे ने बताया कि यह एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसका बदला कोई नहीं चुका सकता। रक्तदान करने के लिए आप सभी मोबाइल नंबर 6006490858 पर व्हाट्सएप कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ललितपुर के संजीव खरे, अमित पंथ, चंदन सिंह अहिरवार, धनीराम अहिरवार, मनीष दूबे और आलोक कुमार समेत कई लोग इस महादान अभियान से जुड़ चुके हैं।